IPL 2023 में Virat Kohli और Mark Wood का कहर, ऑरेंज कैप और पर्पल कैप की लिस्ट में मचा कोहराम, देखे नई लिस्ट

Virat Kohli: 15 अप्रैल को आईपीएल 2023 के अंदर डबल हेडर मुकाबले खेले गए। पहला मुकाबला रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स के बीच में हुआ। वहीं दूसरा मुकाबला लखनऊ सुपरजाइंट्स और पंजाब किंग्स के बीच में खेला गया। पहले मुकाबले की बात करें तो आरसीबी की टीम ने दिल्ली को 23 रनों से

By ·

Virat Kohli: 15 अप्रैल को आईपीएल 2023 के अंदर डबल हेडर मुकाबले खेले गए। पहला मुकाबला रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स के बीच में हुआ। वहीं दूसरा मुकाबला लखनऊ सुपरजाइंट्स और पंजाब किंग्स के बीच में खेला गया। पहले मुकाबले की बात करें तो आरसीबी की टीम ने दिल्ली को 23 रनों से हरा दिया। वहीं दूसरे मुकाबले में पंजाब की टीम ने 2 विकेट से जीत हासिल की। दोनों ही मुकाबलों के बाद ऑरेंज कैप और पर्पल कैप की लिस्ट में भारी हलचल देखने को मिली।

Virat Kohli ने ऑरेंज कैप की लिस्ट में मचाई हलचल

विराट कोहली का प्रदर्शन इस आईपीएल में बेहतरीन रहा है। शनिवार को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले में 34 गेंदों में विराट कोहली ने 50 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली। इस सीजन में यह विराट कोहली का तीसरा अर्धशतक है। चार मैचों में विराट कोहली के अब 214 रन हो गए हैं। विराट कोहली अब ऑरेंज कैप होल्डर की लिस्ट में तीसरे स्थान पर आ गए हैं। इस लिस्ट में पहले नंबर पर शिखर धवन और दूसरे नंबर पर दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान डेविड वॉर्नर है।

ऑरेंज कैप लिस्ट में Mark Wood ने किया कमाल

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मोहम्मद सिराज ने चार ओवर गेंदबाजी करते हुए 2 विकेट हासिल किए। अब तक खेले गए चार मुकाबलों में यह 7 विकेट ले चुके हैं और पर्पल कैप के लिस्ट में छठे स्थान पर आ गए हैं। राजस्थान रॉयल्स के यूज़वेंद्र चहल 10 विकेट लेकर इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर है। एक बार फिर से मार्क वुड इस लिस्ट में 11 विकेट के साथ पहले नंबर पर आ गए हैं। पंजाब के खिलाफ उन्होंने 2 विकेट लेकर यूज़वेंद्र चहल को पीछे छोड़ दिया।

यह भी पढ़े – पचासा बनाकर भी ट्रोल हुए KL Rahul, फैंस ने स्ट्राइक रेट को लेकर बनाए मजेदार मीम्स

Cric AMP · Quick view
View full