विराट कोहली और रोहित शर्मा में से कौन नहीं खेलेगा अगला वर्ल्डकप? वसीम जाफर ने दिया अपना बयान

भारतीय क्रिकेट टीम ने पिछले कुछ सालो से ICC के जितने भी टूर्नामेंट ही है उनमे अच्छा प्रदर्शन नहीं किया है। पिछली बार ICC के टूर्नामेंट में साल 2013 की चैंपियंस ट्रॉफी में अच्छा प्रदर्शन देखने को मिला था। उसके बाद अब तक 7 बार ICC के टूर्नामेंट में नॉकआउट मैचों से टीम को बाहर [...]

By ·

भारतीय क्रिकेट टीम ने पिछले कुछ सालो से ICC के जितने भी टूर्नामेंट ही है उनमे अच्छा प्रदर्शन नहीं किया है। पिछली बार ICC के टूर्नामेंट में साल 2013 की चैंपियंस ट्रॉफी में अच्छा प्रदर्शन देखने को मिला था। उसके बाद अब तक 7 बार ICC के टूर्नामेंट में नॉकआउट मैचों से टीम को बाहर होना पड़ा है। भारत के पूर्व क्रिकेटर वसीम जाफर ने आईसीसी टूर्नामेंट को लेकर एक बड़ा स्टेटमेंट दिया है, जिसमें रोहित शर्मा और विराट कोहली को लेकर बयान जारी किया है।

रोहित शर्मा पिछले काफी समय से भारतीय टीम के कप्तान हैं और साल 2022 के T20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय टीम इंग्लैंड के हाथों 10 विकेट से हार कर मुकाबले से बाहर हो गई थी। जिसके बाद भारतीय टीम में हमें कई बदलाव देखने को पढ़े और कई सीनियर खिलाड़ियों को टीम से बाहर बिठाया गया। उसके बाद से भारतीय टीम लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है।

वसीम जाफर ने रोहित शर्मा को लेकर दिया अपना बयान

अगले T20 वर्ल्ड कप को लेकर वसीम जाफर ने कहा कि रोहित शर्मा आगामी वर्ल्ड कप में अपनी जगह नहीं बना पाएंगे इन्होंने बात करते हुए कहा कि, “अब रोहित शर्मा अगले टी20 वर्ल्ड कप में टीम का हिस्सा नहीं होने चाहिए। विराट कोहली और रोहित शर्मा को श्रीलंका और न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में आराम दिया गया था लेकिन अब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ महत्वपूर्ण टेस्ट सीरीज, आईपीएल और फिर वनडे वर्ल्ड कप होना है। भारतीय टीम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल के लिए क्वालीफाई कर सकती है। भविष्य को देखते हुए लगता है अब गेम युवा खिलाड़ियों का है।”

इसके आगे वासिम जाफर ने बात करते हुए कहा की, “टीम इंडिया के साल 2023 वनडे वर्ल्डकप अहम है। सेलेक्टर्स का सबसे बड़ा काम विराट कोहली और रोहित शर्मा को फिट रखना है, जिसके कारण रोहित शर्मा को टी20 क्रिकेट से दूर रखा होगा।”

यह भी पढ़े:

Cric AMP · Quick view
View full