Virat Kohli की ख़ुशी का जीत के बाद नहीं रहा ठिकाना, इस खिलाड़ी को पहनाया जीत का ताज

Virat Kohli की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने आज अपना मुकाबला राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेला। इस मुकाबले में आरसीबी की टीम इस सीजन दूसरी बार विराट कोहली की कप्तानी में खेलने उतरी, और उन्होंने लगातार दूसरी जीत भी दर्ज की। आरसीबी ने इस मुकाबले को 7 रनों से जीतकर पॉइंट्स टेबल

By ·

Virat Kohli की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने आज अपना मुकाबला राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेला। इस मुकाबले में आरसीबी की टीम इस सीजन दूसरी बार विराट कोहली की कप्तानी में खेलने उतरी, और उन्होंने लगातार दूसरी जीत भी दर्ज की। आरसीबी ने इस मुकाबले को 7 रनों से जीतकर पॉइंट्स टेबल में अपनी स्थिति को और भी मजबूत कर लिया। आरसीबी की टीम अब 8 अंको के साथ पांचवें स्थान पर पहुँच गई हैं।

Virat Kohli की कप्तानी में RCB की जीत

पिछले मुकाबले के दौरान विराट कोहली ने आरसीबी की कमान संभाली थी, क्यांकि फाफ डू प्लेसिस पसलियों में खिंचाव के चलते दूसरी पारी में उपलब्ध नहीं थे। अपनी कप्तानी में विराट कोहली ने लगातार दूसरी बार टीम को जीत दिलाई। हालाँकि इस जीत में वह बल्ले से कोई योगदान नहीं दे पाए और मैच की पहली ही गेंद पर डक आउट हो गए।

लेकिन इसके बाद फाफ और मैक्सवेल की अर्द्धशतकीय पारियों की बदौलत आरसीबी ने पहली पारी में 189 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान रॉयल्स भी सिर्फ 182 रन ही बना सकी। इस दौरान उनकी तरफ से देवदत्त पडीक्क्ल ने 52 रनों की पारी खेली। लेकिन आरसीबी ने यह मैच 7 रनों से जीत लिया।

इस जीत के बाद विराट कोहली ने इसका श्रेय मैक्सवेल और फाफ के साथ ही मोहम्मद सिराज को भी दिया, जिन्होंने पहले ही ओवर में जोस बटलर को डक आउट किया था। “इम्पैक्ट प्लेयर की वजह से मैच हमेशा अंत तक चलते हैं। फाफ और मैक्सवेल की बल्लेबाजी चेन्नई के खिलाफ मुकाबले से भी बेहतरीन थी। मैक्सवेल ने इस मैच को सिर्फ 4 ओवरों में पलट दिया। सिराज ने बटलर को पहले भी आउट किया हैं, और अब भी कर रहा हैं। मैंने उसे जितना भी देखा हैं, उसकी गेंदबाजी इस समय सबसे ज्यादा बेहतर हैं,” विराट ने मैच के बाद कहा।

Cric AMP · Quick view
View full