Virat Kohli फिर बने RCB के कप्तान, पंजाब किंग्स के खिलाफ संभाली टीम की कमान
मैदान पर खेला जा रहा हैं। यह मुकाबला विराट कोहली फैंस के लिए सौगात रहा हैं, क्योंकि उन्होंने एक बार फिर से आरसीबी की कप्तानी संभाल ली थी। कप्तानी पाने के बाद विराट कोहली बेहद खुश नजर आये, वहीँ उनके फैंस भी इस बात से काफी ज्यादा खुश थे। Virat Kohli बने RCB के कप्तान [...]
मैदान पर खेला जा रहा हैं। यह मुकाबला विराट कोहली फैंस के लिए सौगात रहा हैं, क्योंकि उन्होंने एक बार फिर से आरसीबी की कप्तानी संभाल ली थी। कप्तानी पाने के बाद विराट कोहली बेहद खुश नजर आये, वहीँ उनके फैंस भी इस बात से काफी ज्यादा खुश थे।
Virat Kohli बने RCB के कप्तान
दरअसल 20 अप्रैल को मोहाली में खेले आरसीबी और पंजाब किंग्स के बीच खेले जा रहे मुकाबले में आरसीबी की कप्तानी विराट कोहली कर रहे हैं। इसका मुख्य कारण कप्तान फाफ डू प्लेसिस का पूर्ण रूप से फिट न होना हैं। फाफ ने पिछले मैच में बल्लेबाजी के दौरान पसलियों में दर्द की शिकायत की थी, जिसके कारण उन्हें पट्टी भी बाँधी गई। टॉस के दौरान विराट कोहली ने बताया की फाफ इस मुकाबले में सिर्फ बल्लेबाजी करते नजर आयेंगे, और फील्डिंग के दौरान उनकी जगह इम्पैक्ट प्लेयर लेगा। ऐसे में टीम की कमान आज के मुकाबले में उनके हाथों में हैं।
🚨 Toss Update 🚨@PunjabKingsIPL win the toss and elect to field first against @RCBTweets.@CurranSM & @imVkohli are leading their respective sides today.
— IndianPremierLeague (@IPL) April 20, 2023
Follow the match ▶️ https://t.co/CQekZNsh7b#TATAIPL | #PBKSvRCB pic.twitter.com/ITFDTd7ObP
RCB की विस्फोटक बल्लेबाजी
इस मुकाबले में पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था, जिसके जवाब में आरसीबी की टीम ने पहली पारी में 174 रनों का टोटल बनाया। इस दौरान विराट कोहली और फाफ ने एक बार फिर शतकीय साझेदारी करते हुए 137 रनों की ओपनिंग पार्टनरशिप की। इस दौरान विराट ने 57 और फाफ ने 84 रनों की पारी खेली। उनके बाद कोई भी बल्लेबाज तेजी से रन नहीं जोड़ पाया। इस दौरान पंजाब के लिए हरप्रीत बरार ने 2 विकेट झटके।