VIDEO: हार के बाद उतरा रोहित शर्मा का मुंह, तो Virat Kohli ने इस अंदाज में मनाया जीत का जश्न

Virat Kohli इस समय आईपीएल में सबसे बड़ा नाम हैं। ऐसे में फैंस को आरसीबी के मैचों का बेसब्री से इन्तजार रहता हैं। रविवार को आरसीबी ने अपना पहला मुकाबला मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेला और जीत के साथ इस टूर्नामेंट की शुरुआत की। आरसीबी की इस जीत के हीरो पूर्व कप्तान विराट कोहली बने, [...

By ·

Virat Kohli इस समय आईपीएल में सबसे बड़ा नाम हैं। ऐसे में फैंस को आरसीबी के मैचों का बेसब्री से इन्तजार रहता हैं। रविवार को आरसीबी ने अपना पहला मुकाबला मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेला और जीत के साथ इस टूर्नामेंट की शुरुआत की। आरसीबी की इस जीत के हीरो पूर्व कप्तान विराट कोहली बने, जिन्होंने इस मुकाबले में नाबाद पारी खेली, और आरसीबी को जीत दिलाई।

Virat Kohli ने उडाए मुंबई इंडियंस के होश

इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में सिर्फ 171 रन बनाए थे। इस दौरान तिलक वर्मा इकलौते बल्लेबाज थे, जिन्होंने टिककर बल्लेबाजी की और 84 रनों की नाबाद पारी खेली। मुंबई के अन्य बल्लेबाज 25 रनों का आंकड़ा भी पार नहीं कर सके।

इस आसान लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी ने मुंबई इंडियंस के गेंदबाजों की धज्जियाँ उड़ा दी। विराट कोहली ने इस मुकाबले में कप्तान फाफ डुप्लेसी के साथ मिलकर 148 रनों की ओपनिंग साझेदारी निभाई। इस दौरान कप्तान फाफ ने 43 गेंदों में 73 रनों की कप्तानी पारी खेली। वहीँ विराट कोहली ने नाबाद रहते हुए 82 रन बनाकर टीम को 8 विकेट से जीत दिलाई।

हार के बाद उतरा रोहित शर्मा का मुंह

आरसीबी की जीत के बाद विराट कोहली और टीम के जश्न का एक वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया गया। इस वीडियो में रोहित शर्मा का मुंह उतरा हुआ नजर आ रहा हैं। वहीँ विराट कोहली ने जीत की ख़ुशी में चिल्लाते हुए साथी खिलाड़ी ग्लेन मैक्सवेल को गले से लगा लिया हैं। इस दौरान विराट कोहली ईशान किशन से भी मिलते हैं, और किशन उन्हें जीत की बधाई देते हैं।

यह भी पढ़ें: VIDEO: आरसीबी की जीत पर भावुक हुए रोहित शर्मा, Virat Kohli को दौड़कर लगाया गले

Cric AMP · Quick view
View full