नरेन्द्र मोदी स्टेडियम पर Virat Kohli ने शतक के साथ लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी, इस मामले में बने नंबर 1! देखे सभी रिकॉर्ड
Virat Kohli: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच में चल रहे चौथे टेस्ट मैच के अंदर विराट कोहली ने अपना शतक पूरा कर लिया है। यह शतक पूरा करने के साथ ही विराट कोहली ने कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं। भारतीय टीम ने इस मैच में अच्छी बल्लेबाजी करते हुए अभी तक 5 विकेट [...]
Virat Kohli: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच में चल रहे चौथे टेस्ट मैच के अंदर विराट कोहली ने अपना शतक पूरा कर लिया है। यह शतक पूरा करने के साथ ही विराट कोहली ने कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं। भारतीय टीम ने इस मैच में अच्छी बल्लेबाजी करते हुए अभी तक 5 विकेट के नुकसान पर 444 रन बना लिए हैं। इस समय मैदान पर विराट कोहली 125 रन बनाकर और अक्षर पटेल 24 रन बनाकर खेल रहे हैं।
Virat Kohli ने अपने नाम किये कई रिकॉर्ड
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विराट कोहली ने यह 16वां शतक लगाया है। इसी के साथ विराट कोहली एक ही टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में चौथे नंबर पर आ गए हैं। इस लिस्ट में पहले नंबर पर सचिन तेंदुलकर है जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 20 शतक लगाए हैं।
विराट कोहली ने यह शतक पूरा करने के लिए 241 गेंदों का सामना किया। टेस्ट क्रिकेट में यह है इनका दूसरा सबसे धीमा शतक है। इससे पहले इन्होंने 2012 में नागपुर के अंदर इंग्लैंड के खिलाफ खेलते हुए 289 बॉल पर अपना शतक पूरा किया था।
विराट कोहली ने अपना पिछला टेस्ट शतक 41 पारियों पहले लगाया था। इनके 27 और 28 में शतक के बीच में 41 पारियां खेली गई हैं। इससे पहले विराट कोहली ने एक शतक से दूसरे शतक तक पहुंचने के लिए अधिकतम 11 पारियां खेली थी। जब 11वें शतक से 12वीं शतक पर पहुंचे थे तो उसके लिए 11 पारियां खेलनी पड़ी थी। ऐसे में हम समझ सकते हैं कि विराट कोहली के लिए यह अहमदाबाद में लगाया गया शतक कितना महत्वपूर्ण है।
यह भी पढ़े – “किंग इज बैक…!” 3 साल बाद निकला Virat Kohli का शतक, फैंस ने सोशल मीडिया पर तारीफ पढ़े कसीदे