RCB की शर्मनाक हार के बाद Virat Kohli ने शाहरुख खान के साथ जमकर किया डांस, वायरल हुआ वीडियो
Virat Kohli: आईपीएल में गुरुवार का मुकाबला आरसीबी और कोलकाता नाईट राइडर्स के बीच ईडन गार्डंस में खेला गया। यह केकेआर का पहला होम मुकाबला था, जिसे देखने के लिए टीम के मालिक शाहरुख़ खान भी मैदान पर पहुंचे थे। इस मैच में आरसीबी को 81 रनों की शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा, लेकिन [..
Virat Kohli: आईपीएल में गुरुवार का मुकाबला आरसीबी और कोलकाता नाईट राइडर्स के बीच ईडन गार्डंस में खेला गया। यह केकेआर का पहला होम मुकाबला था, जिसे देखने के लिए टीम के मालिक शाहरुख़ खान भी मैदान पर पहुंचे थे। इस मैच में आरसीबी को 81 रनों की शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा, लेकिन बावजूद इसके विराट कोहली और शाहरुख़ साथ में डांस करते नजर आये।
Virat Kohli ने किया शाहरुख के साथ डांस
दरअसल पिछले कुछ हफ़्तों से विराट कोहली और शाहरुख़ फैंस के बीच सोशल मीडिया पर जंग छिड़ी हुई हैं। हालाँकि खुद दोनों सितारों की तरफ से अभी तक इस पर कोई टिप्पणी नहीं आई थी, लेकिन मैच के बाद इस एक हरकत ने दोनों के घटिया फैंस को तमाचा जड़ दिया हैं। दरअसल दोनों ने मैच के बाद एक-दूसरे से मुलाकात की, और “झूमे जो पठान” गाने पर डांस भी किया। इस दौरान दोनों ने काफी टाइम साथ में बिताया, और दोनों खुश भी नजर आये।
A lovely video from yesterday.
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) April 7, 2023
Virat Kohli and Shahrukh Khan. pic.twitter.com/WgVNKLPYKG
RCB हुई फिसड्डी
फिलहाल मैच की बात करे तो यहाँ शुरुआत में भले ही आरसीबी ने अपनी पकड़ बनाई थी, लेकिन मैच के पहले 10 ओवर के बाद केकेआर की टीम पूरी तरह हावी रही हैं। उन्होंने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 204 रन बनाए थे। इस दौरान शार्दुल ठाकुर ने मात्र 29 गेंदों में 68 रनों की विस्फोटक पारी खेली थी। वहीँ इस बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी की टीम 17.4 ओवर में सिर्फ 123 रनों पर सिमट गई। इस दौरान आरसीबी का कोई भी बल्लेबाज 25 रनों का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाया। वहीँ KKR की तरफ से वरुण चक्रव्रती ने 4, सुयाश शर्मा ने 3 और सुनील नारायण ने 2 विकेट झटके।