Virat Kohli ने मैदान पर लगाये नाटू-नाटू पर ठुमके, Video हुआ कुछ सेकंड्स में वायरल

Virat Kohli: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच में मुंबई के वानखेडे स्टेडियम में पहला एकदिवसीय मैच खेला जा रहा है। हार्दिक पांड्या की कप्तानी में भारतीय गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑस्ट्रेलिया की पारी को 188 रन पर समेट दिया। इस मैच के दौरान विराट कोहली ने अपने सभी टीम के खिलाड

By ·

Virat Kohli: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच में मुंबई के वानखेडे स्टेडियम में पहला एकदिवसीय मैच खेला जा रहा है। हार्दिक पांड्या की कप्तानी में भारतीय गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑस्ट्रेलिया की पारी को 188 रन पर समेट दिया। इस मैच के दौरान विराट कोहली ने अपने सभी टीम के खिलाड़ियों को कई प्रकार के टिप्स दिए। वहीं मैच के दौरान मैदान पर यह डांस करते हुए नजर आए। जिसका वीडियो अब इंटरनेट पर वायरल हो गया है।

Virat Kohli का डांस वीडियो वायरल

ऑस्ट्रेलिया की पारी की जब शुरुआत हुई विराट कोहली फील्डिंग के लिए स्लिप में खड़े हुए थे। मैदान पर अक्सर ही विराट कोहली अपने मजेदार स्वभाव के लिए जाने जाते हैं। वानखेड़े स्टेडियम पर विराट कोहली स्लिप में खड़े होकर ऑस्कर अवार्ड जीतने वाली फिल्म आर आर आर के गाने नाटू नाटू पर डांस करते हुए नजर आए। विराट कोहली के डांस स्टेप बहुत ही मजेदार है और इनका यह डांस क्लिप इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहा है।

हरभजन सिंह और सुरेश रैना भी कर चुके हैं इस गाने पर डांस

आर आर आर के इस गाने कि हर तरफ चर्चा हो रही है। पूरी दुनिया में यह गाना धूम मचा रहा है। बहुत ही कम समय में इस गाने को काफी ज्यादा प्रसिद्धि हासिल हो गई है। इस समय लीजेंड्स क्रिकेट लीग खेल रहे हरभजन सिंह और सुरेश रैना को भी हाल ही में इस गाने पर मैदान के ऊपर डांस करते हुए देखा गया था।

View this post on Instagram

A post shared by Legends League Cricket (@llct20)

यह भी पढ़े – ऑस्ट्रेलिया को 188 रन पर समेटने के बाद फैंस ने लुटाया Mohammed Shami पर प्यार, घातक गेंदबाजी से किया कंगारुओ को नेस्तनाबूत, फैंस ने…

Cric AMP · Quick view
View full