WATCH: छाती पीटकर गेंदबाज को दिखाया गुस्सा, Virat Kohli ने इस अंदाज में मनाया फिफ्टी का जश्न, वायरल हुआ वीडियो

Virat Kohli: आईपीएल में आज का पहला मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और दिल्ली कैपिटल्स के बीच चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया। इस मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 23 रनों से शानदार जीत दर्ज कर ली। यह इस सीजन आरसीबी की दूसरी जीत हैं। वहीँ दिल्ली कैपिटल्स की टीम लगातार चौथा म

By ·

Virat Kohli: आईपीएल में आज का पहला मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और दिल्ली कैपिटल्स के बीच चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया। इस मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 23 रनों से शानदार जीत दर्ज कर ली। यह इस सीजन आरसीबी की दूसरी जीत हैं। वहीँ दिल्ली कैपिटल्स की टीम लगातार चौथा मुकाबला हार चुकी हैं।

Virat Kohli ने इस तरह मनाया फिफ्टी का जश्न

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए ओपन करने वाले पूर्व कप्तान विराट कोहली इस साल बेहतरीन फॉर्म में हैं। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेले गए इस मुकाबले में उन्होंने सीजन का तीसरा अर्द्धशतक जड़ा। कोहली ने मात्र 34 गेंदों में 50 रनों की पारी खेली, जबकि इस दौरान दूसरे छोर से लगातार विकेट गिर रहे थे। कोहली ने इस दौरान 6 चौके और 1 छक्का भी लगाया। यह पिच बल्लेबाजों के लिए मुश्किल थी, जिसके कारण फिफ्टी पूरी होते ही विराट कोहली ने जश्न मनाते हुए छाती पर हाथ मारा और गेंदबाज की तरफ चिल्लाते नजर आये।

RCB ने 23 रनों से जीता मैच

फिलहाल इस मुकाबले की बात करे तो विराट कोहली की अर्द्धशतकीय पारी की बदौलत आरसीबी ने पहली पारी में 174 रन बनाए थे। इस दौरान अन्य बल्लेबाजों ने छोटी लेकिन महत्वपूर्ण पारियां खेली। दिल्ली कैपिटल्स की तरफ मिचल मार्श और कुलदीप यादव ने 2-2 विकेट लिए। इस छोटे लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत बेहद ही ख़राब रही। पृथ्वी शॉ और मिचल मार्श डक आउट हुए जबकि यश धुल सिर्फ 1 रन बना सके। कप्तान डेविड वॉर्नर भी इस बार सिर्फ 19 रन ही बना सके। हालाँकि मनीष पांडे ने 50 जरुर बनाए लेकिन दिल्ली कैपिटल्स की टीम 20 ओवर में सिर्फ 151 रन ही बना सकी।

यह भी पढ़ें: Virat Kohli की इस हरकत से शर्मसार हुआ क्रिकेट जगत, युवा खिलाड़ी के साथ कर दी अश्लील हरकत, कैमरें में कैद हुआ वीडियो

Cric AMP · Quick view
View full