WATCH: नितीश राणा की तूफानी बल्लेबाजी, लगातार 2 छक्के देख Virat Kohli को आया गुस्सा

Virat Kohli की कप्तान वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर आज कोलकाता नाईट राइडर्स के खिलाफ एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में मुकाबला खेल रही हैं। यह इस सीजन का पहला रिवर्स फिक्सर हैं, जहाँ आरसीबी किसी भी हालत में जीत दर्ज करना चाहती हैं। इससे पहले दोनों टीमों के बीच खेले गए मुकाबले में आरसीबी

By ·

Virat Kohli की कप्तान वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर आज कोलकाता नाईट राइडर्स के खिलाफ एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में मुकाबला खेल रही हैं। यह इस सीजन का पहला रिवर्स फिक्सर हैं, जहाँ आरसीबी किसी भी हालत में जीत दर्ज करना चाहती हैं। इससे पहले दोनों टीमों के बीच खेले गए मुकाबले में आरसीबी का प्रदर्शन बेहद ख़राब रहा था, और उन्हें 81 रनों की शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा था। ऐसे में वह इस मुकाबले में कैसे भी जीत दर्ज करना चाहते हैं, लेकिन अभी तो KKR की स्थिति इस मुकाबले में काफी मजबूत नजर आ रही हैं।

KKR की तूफानी बल्लेबाजी

इस मुकाबल में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी कोलकाता को जैसन रॉय ने शानदार शुरुआत दी। रॉय ने 29 गेंदों में 56 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली। इसके बाद कप्तान नितीश राणा ने मात्र 21 गेंदों में 48 रनों की पारी खेली। इस पारी के दौरान उन्होंने 4 छक्के भी लगाये। इस दौरान उन्होंने पारी के 16वें ओवर में हर्शल पटेल को लगातार 2 छक्के भी लगाए थे, जिसके बाद विराट कोहली गेंदबाजों पर काफी गुस्सा नजर आ रेह थे। नितीश राणा की इस पारी के चलते कोलकाता की टीम पहली पारी में 200 रनों का स्कोर खड़ा कर पाई।

Virat Kohli पर टिकी RCB की उम्मीद

इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी की शुरुआत अच्छी नहीं रही हैं। फाफ डू प्लेसिस मात्र 17 रन बनाकार आउट हो चुके हैं, जबकि ग्लेन मैक्सवेल तो दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाए हैं। ऐसे में अब सिर्फ विराट कोहली पर ही टीम की उम्मीदें टिकी हैं। इस समय 10 ओवर के बाद टीम का स्कोर 93-3 हैं, और विराट कोहली 44 रन बनाकर नाबाद हैं।

Cric AMP · Quick view
View full