Virat Kohli हुए जीरो पर आउट तो आंटी के उड़े होश, सोशल मीडिया पर वायरल हो गया रिएक्शन वीडियो

Virat Kohli: आईपीएल 16वे सीजन का 32 मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा है। यह मुकाबला बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच के दौरान संजू सैमसन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। आपको बता दें कि इस मैच में भी

By ·

Virat Kohli: आईपीएल 16वे सीजन का 32 मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा है। यह मुकाबला बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच के दौरान संजू सैमसन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। आपको बता दें कि इस मैच में भी आरसीबी के कप्तान की जिम्मेदारी विराट कोहली पर ही है।

विराट कोहली करीब 4 साल बाद चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेलते हुए नजर आ रहे हैं जो फैंस के लिए बहुत खुशी का माहौल रहा। लेकिन यह खुशी ज्यादा देर तक टिक नहीं पाई क्योंकि विराट कोहली इस मैच के अंदर बिना रन बनाए ही पवेलियन की तरफ लौट पड़े। इसका वीडियो की वायरल हो रहा है।

Virat Kohli आउट होते ही स्टेडियम में हुआ सन्नाटा

विराट कोहली इस मैच के दौरान कप्तानी करते हुए नजर आ रहे हैं। विराट कोहली को इस स्टेडियम में खेलता देखने के लिए फैंस बहुत उत्साहित नजर आए। लेकिन विराट कोहली इस मैच में 0 रन पर ही आउट होकर पवेलियन पहुंच गए जिसके बाद पूरे स्टेडियम में सन्नाटा मच गया।

Trent Boult ने विराट कोहली को किया गोल्डन डक आउट

इस मैच में राजस्थान के गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट पहला ओवर करते हुए नजर आए। ट्रेंट बौल्ट ने विराट कोहली को गोल्डन डक पर आउट कर दिया। विराट कोहली को आउट होने के बाद पूरे स्टेडियम में सन्नाटा मच गया जिसका वीडियो देखकर आप अंदाजा लगा सकते हैं। इस वीडियो के अंदर एक आंटी अपने सिर पर हाथ रखकर बहुत दुखी नजर आ रही है।

RCB VS RR का प्रदर्शन

इस बार के आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की बात करें तो दोनों टीमों ने अब तक छह छह मैच खेले हैं। राजस्थान रॉयल्स ने अब तक चार मैच जीते हैं और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने तीन मैच जीते हैं। आपको बता दें कि पॉइंट्स टेबल में राजस्थान रॉयल्स की टीम पहले नंबर पर मौजूद है। इस मैच में भी राजस्थान रॉयल्स जीतकर पहले नंबर पर बरकरार रहने की कोशिश कर रही है।

आरसीबी की बात करें तो यदि आरसीबी यह मैच राजस्थान से जीत जाती है तो वह कॉन्स्टेबल में टॉप 5 में एंट्री कर जाएगी। यह मैच जीतने के बाद आरसीबी को प्ले ऑफ के लिए क्वालीफाई करने में आसानी होगी।

यह भी पढ़े – “फाफ-मैक्सी अंगार, बाकी सब भंगार…!” Faf Du Plessis और ग्लेन मैक्सवेल ने RR कैंप में मचाई तबाही, तूफानी बल्लेबाजी के बाद हो रही तारीफ

Cric AMP · Quick view
View full