Virat Kohli पत्नी अनुष्का साथ पहुंचे मंदिर में, किया अनुष्ठान और लंगर का आयोजन, मोदी जी के गुरु जी से लिया आशीर्वाद
Virat Kohli: भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली इस समय क्रिकेट से छुट्टी लिए हुए हैं, और इस छुट्टी का भरपूर फायदा भी उठा रहे हैं। इन दिनों अलग-अलग मंदिरों के दर्शन करते हुए विराट कोहली को देखा जा रहा है। कुछ दिनों पहले जब श्रीलंका की सीरीज हुई थी तो उससे पहले विराट कोहली [...]
Virat Kohli: भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली इस समय क्रिकेट से छुट्टी लिए हुए हैं, और इस छुट्टी का भरपूर फायदा भी उठा रहे हैं। इन दिनों अलग-अलग मंदिरों के दर्शन करते हुए विराट कोहली को देखा जा रहा है। कुछ दिनों पहले जब श्रीलंका की सीरीज हुई थी तो उससे पहले विराट कोहली वृंदावन गए थे। साथ ही पत्नी के साथ इन्होंने नैनीताल की विजिट भी करी थी। अब जल्द ही ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज शुरू होने वाली है। ऐसे में विराट कोहली अपने दिमाग को शांत करने के लिए आध्यात्म की तरफ रुख कर चुके हैं। अपनी पत्नी के साथ यह अलग-अलग मंदिरों के दर्शन कर रहे हैं। इतना ही नहीं यह नरेंद्र मोदी के गुरु के आश्रम में भी पहुंचे हैं, जहां पर इन्होंने गुरु जी का आशीर्वाद लिया है।
IND vs NZ T20 सीरीज में Virat Kohli को मिला आराम
इस समय भारतीय टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ T20 सीरीज खेल रही है लेकिन विराट कोहली को इस सीरीज में आराम दिया गया है। इसी का फायदा उठाकर इन दिनों विराट कोहली ऋषिकेश में गए हुए हैं, जहां पर दयानंद गिरी आश्रम में पहुंचे हैं। अपनी बेटी वामीका और पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ यह अलग-अलग मंदिर और आश्रम में घूम रहे हैं। खबरों के अनुसार यहां पर विराट कोहली (Virat Kohli) ने विशेष प्रकार का धार्मिक अनुष्ठान भी करवाया है।
Virat Kohli ने किया भंडारे का आयोजन
इसके अलावा विराट कोहली ने गंगा किनारे हुई आरती में भी हिस्सा लिया और ब्रह्मलीन दयानंद सरस्वती की समाधि के दर्शन भी किए। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने इस समाधि के सामने लगभग 20 मिनट तक खुद को ध्यान मग्न रखा। इन दोनों की यहां पर क्लिक की गई कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। यहां पर विराट कोहली ने भंडारे का आयोजन भी किया है।
यह भी पढ़े: