टीम इंडिया को इंदौर टेस्ट में हार के बाद मिली खुशखबरी, विराट कोहली, रविन्द्र जडेजा और उमेश यादव ने लगाई रिकार्ड्स की झड़ी
Indore Test: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच में तीसरा मैच इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेला गया। यहां पर ऑस्ट्रेलिया की टीम ने भारत को 9 विकेट से हरा दिया है। भारतीय टीम अभी भी इस सीरीज में 21 से आगे चल रही है। रोहित शर्मा ने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी का फैसला [...]
Indore Test: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच में तीसरा मैच इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेला गया। यहां पर ऑस्ट्रेलिया की टीम ने भारत को 9 विकेट से हरा दिया है। भारतीय टीम अभी भी इस सीरीज में 21 से आगे चल रही है। रोहित शर्मा ने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी का फैसला किया, जो बिल्कुल सही साबित नहीं हुआ। पहली पारी में टीम इंडिया सिर्फ 109 रनों पर ढेर हो गई। जवाब में खेलने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम 197 रनों पर ऑल आउट हो गई। दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया को 76 रन का लक्ष्य मिला, जो उन्होंने 1 विकेट गंवाकर हासिल कर लिया।
भारतीय टीम भले ही यह मैच हार गई है, लेकिन टीम के खिलाड़ी विराट कोहली उमेश यादव और रविंद्र जडेजा ने कई रिकॉर्ड अपने नाम किये है।
विराट कोहली का रिकॉर्ड
भले ही भारतीय टीम इस मैच में हार गई है, लेकिन विराट कोहली ने कुछ बड़ी उपलब्धियां अपने नाम कर ली। विराट कोहली का यह भारत में 200वां इंटरनेशनल मैच है। अब इनसे आगे सिर्फ महेंद्र सिंह धोनी, और सचिन तेंदुलकर हैं। धोनी ने भारत में 205 मैच तो वहीं सचिन तेंदुलकर ने 258 मैच खेले हैं।
उमेश यादव का रिकॉर्ड
इस मैच के अंदर पहली पारी में उमेश यादव ने 2 छक्के और एक चौके की मदद से 17 रन की तेजतर्रार पारी खेली। छक्के लगाने के मामले में इन्होंने युवराज सिंह और रवि शास्त्री को भी पीछे छोड़ दिया है। युवराज और रवि शास्त्री के 22-22 छक्के हैं, जबकि उमेश यादव के नाम और 24 छक्के दर्ज हो गए हैं।
रविंद्र जडेजा का रिकॉर्ड
रविंद्र जडेजा ने इस मैच के अंदर अपने 500 विकेट पूरे किए। इंटरनेशनल क्रिकेट में 500 विकेट और 5000 रन बनाने वाले यह दूसरे भारतीय बन गए हैं। इससे पहले महान ऑलराउंडर कपिल देव यह उपलब्धि हासिल कर चुके हैं, जिन्होंने 687 विकेट और 9031 रन बनाए हैं।