RCB की टीम से जुड़े Virat Kohli, अब आईपीएल में उड़ायेंगे गर्दा, बाकी फ्रैंचाइज़ी की शामत आने वाली है, प्रैक्टिस वीडियो हुआ वायरल
Virat Kohli: आईपीएल 2023 की शुरुआत 31 मार्च से होने वाली है। इस बार आईपीएल का यह 16वां सीजन खेला जाएगा। सभी फ्रेंचाइजी टीमें इस समय इस सीजन की तैयारियां करने में व्यस्त हैं। सभी बड़े बड़े खिलाड़ी इस समय जमकर प्रैक्टिस कर रहे हैं। इस बार आईपीएल का पहला मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स औ
Virat Kohli: आईपीएल 2023 की शुरुआत 31 मार्च से होने वाली है। इस बार आईपीएल का यह 16वां सीजन खेला जाएगा। सभी फ्रेंचाइजी टीमें इस समय इस सीजन की तैयारियां करने में व्यस्त हैं। सभी बड़े बड़े खिलाड़ी इस समय जमकर प्रैक्टिस कर रहे हैं। इस बार आईपीएल का पहला मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और पिछली बार की विनर गुजरात टाइटंस के बीच में खेला जाएगा। आरसीबी टीम के प्रमुख खिलाड़ी विराट कोहली भी अपनी टीम से जुड़ गए हैं। इनका एक वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
Virat Kohli जुड़े आरसीबी टीम से
विराट कोहली ने अपनी फ्रेंचाइजी टीम को ज्वाइन कर लिया है। ट्विटर के ऊपर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें यह अपना किट लेकर मैदान पर जाते हुए नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने अपने साथी खिलाड़ी ग्लेन मैक्सवेल के साथ जमकर प्रैक्टिस करें। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को जमकर पसंद किया जा रहा है। आईपीएल के अंदर विराट कोहली बहुत ही सक्सेसफुल रहे हैं।
विराट कोहली ने अभी तक आईपीएल में शानदार प्रदर्शन किया है। पिछले काफी समय से यह खिलाड़ी आउट ऑफ फॉर्म चल रहा था। लेकिन पिछले कुछ समय से विराट कोहली जबरदस्त फॉर्म में नजर आ रहे हैं। इन्होंने क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में सूखे को खत्म कर दिया है और लगातार रन बनाते हुए नजर आ रहे हैं। आईपीएल 2023 के अंदर विराट कोहली से धमाकेदार परफॉर्मेंस के उम्मीद रहेगी।
Virat Kohli at the Chinnaswamy Stadium ahead of the RCB Unbox Event. pic.twitter.com/PtdkcWnlws
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) March 26, 2023