Virat Kohli के साथ घटा बड़ा हादसा, बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी खेलना हुआ मुश्किल
Virat Kohli इस समय भारतीय टीम के साथ मिलकर बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए जमकर ट्रेनिंग कर रहे हैं। इस सीरीज का पहला मुकाबला 9 फरवरी को नागपुर में शुरू होगा। इस मैच के लिए भारतीय टीम पहले ही नागपुर पहुँच चुकी हैं, और सभी ख़िलाड़ी वहां जमकर पसीना बहा रहे हैं। इसी बीच विराट कोहली [..
Virat Kohli इस समय भारतीय टीम के साथ मिलकर बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए जमकर ट्रेनिंग कर रहे हैं। इस सीरीज का पहला मुकाबला 9 फरवरी को नागपुर में शुरू होगा। इस मैच के लिए भारतीय टीम पहले ही नागपुर पहुँच चुकी हैं, और सभी ख़िलाड़ी वहां जमकर पसीना बहा रहे हैं। इसी बीच विराट कोहली के साथ एक ऐसा हादसा हो गया हैं, जिससे इस सीरीज से पहले उनकी मुश्किलें काफी ज्यादा बढ़ गयी हैं।
Virat Kohli के साथ घटा बड़ा हादसा
दरअसल विराट कोहली इस समय नागपुर में टीम के साथ तैयारी कर रहे हैं। लेकिन इसी बीच उनका एक नया स्मार्टफोन चोरी हो गया हैं। इस बात की जानकारी खुद विराट कोहली ने एक ट्वीट के जरिये दी। “फोन का डिब्बा बिना खोले ही खो जाना, इसे बुरा क्या हो सकता हैं। क्या किसी ने उसे देखा हैं?” विराट ने अपने ट्वीट में कहा।
Nothing beats the sad feeling of losing your new phone without even unboxing it ☹️ Has anyone seen it?
— Virat Kohli (@imVkohli) February 7, 2023
हालाँकि यह फोन चोरी हुआ हैं, या खो गया हैं। इस बात को लेकर कोई भी पुख्ता जानकारी नहीं मिल पाई हैं। लेकिन यह पहला मौका नहीं हैं जब विराट कोहली इस तरह के हादसे के शिकार हुए हो।
विश्वकप 2022 के दौरान भी ऑस्ट्रेलिया में उनके साथ ऐसा एक हादसा हुआ था। इस दौरान होटल स्टाफ के एक सदस्य ने विराट कोहली के कमरे की वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी थी। इस बात से विराट कोहली बेहद नाराज हो गए थे, जिसके बाद सोशल मीडिया पर उन्होंने अपनी प्राइवेसी को लेकर चिंता जाहिर की थी।
यह भी पढ़ें: