Virat Kohli के गाल हुए गुलाबी, जब स्टेडियम में लगे “हमारी भाभी कैसी हो, अनुष्का भाभी जैसी हो” के नारे

Virat Kohli हाल ही में न्यूज़ीलैण्ड के खिलाफ खेली गई एकदिवसीय श्रृंखला में भारतीय टीम का हिस्सा थे। विराट का बल्ला पिछले कुछ समय से आग उगल रहा है, लेकिन यह श्रृंखला उनके लिए भी ठंडी रही। कोहली ने यहाँ 3 मैचों में सिर्फ 55 रन बनाए। हालाँकि न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे वनडे मैच के [..

By ·

Virat Kohli हाल ही में न्यूज़ीलैण्ड के खिलाफ खेली गई एकदिवसीय श्रृंखला में भारतीय टीम का हिस्सा थे। विराट का बल्ला पिछले कुछ समय से आग उगल रहा है, लेकिन यह श्रृंखला उनके लिए भी ठंडी रही। कोहली ने यहाँ 3 मैचों में सिर्फ 55 रन बनाए। हालाँकि न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे वनडे मैच के दौरान स्टेडियम में कुछ ऐसा घटा, जिससे विराट कोहली भी बच नहीं पाए।

Virat Kohli with wife Anushka Sharma

Virat Kohli के सामने लगे “अनुष्का भाभी” के नारे

दरअसल यह घटना तब घटी, जब विराट कोहली मिड-विकेट पर फील्डिंग कर रहे थे। फैंस ने स्टेडियम में “हमारी भाभी कैसी हो, अनुष्का भाभी जैसी हो” के नारे लगाने शुरू कर दिए। कोहली ने भी यह होते हुए देखा और मैदान पर थोड़े शर्माते नजर आए। इस दौरान उनकी प्रतिक्रिया भी मजेदार थी, जिसका वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

अनुष्का और वामिका के साथ समय बिता रहे हैं Virat Kohli

Virat Kohli with Anushka and Vamika

विराट कोहली इस समय न्यूजीलैंड के साथ खेले जाने वाली टी20 श्रृंखला का हिस्सा नहीं हैं। ऐसे में वह अपना अधिकतर समय पत्नी अनुष्का शर्मा और बेटी वामिका के साथ बिताने वाले हैं। हाल ही में श्रीलंका के खिलाफ एकदिवसीय श्रृंखला से पहले भी विराट कोहली ने अपना अधिकतर समय परिवार के साथ ही बिताया था।

यह भी पढ़े: Rohit Sharma को पत्रकार ने पूछा शतक को लेकर ऐसा सवाल, गुस्से में आग बबूला हो गए हिटमैन

कोहली ने अपने परिवार के साथ नीम करोली आश्रम में कई दिन गुजारे थे, जिसके बाद क्रिकेट में कमबैक करते हुए एक महीने में ही 4 शतक जड़ दिए। विराट कोहली अब हमें, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट मैच में खेलते नजर आयेंगे।

Cric AMP · Quick view
View full