Virat Kohli, Rohit Sharma और Shubman Gill ने बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में लगाई रिकॉर्ड्स झड़ी, बैक टू बैक बना दिए कई महारिकॉर्ड्स

Virat Kohli: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच में चौथे टेस्ट मैच का समापन हो गया है। ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी में 2 विकेट के नुकसान पर 175 रन बनाए। उसके बाद में दोनों ही कप्तानों ने मिलकर ड्रा का निश्चय किया। जब रोहित शर्मा और स्टीव स्मिथ को लगा कि इस मैच का आखिरी सेशन [...]

By ·

Virat Kohli: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच में चौथे टेस्ट मैच का समापन हो गया है। ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी में 2 विकेट के नुकसान पर 175 रन बनाए। उसके बाद में दोनों ही कप्तानों ने मिलकर ड्रा का निश्चय किया। जब रोहित शर्मा और स्टीव स्मिथ को लगा कि इस मैच का आखिरी सेशन में कोई परिणाम नहीं निकलने वाला है तो उन्होंने 15 ओवर पहले ही मैच को ड्रॉ कर दिया। भारतीय टीम ने इस बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी पर 2-1 से कब्जा किया है। मैच के अंदर बहुत सारे रिकॉर्ड बने हैं जिसके बारे में हम आपको बताने वाले हैं।

Virat Kohli के रिकॉर्ड

विराट कोहली ने क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 39वीं बार 50 या उससे अधिक रन की पारी खेली है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे ज्यादा बार 50 से ज्यादा स्कोर बनाने वाले बल्लेबाजों में यह तीसरे नंबर पर है।

विराट कोहली ने भारत के अंदर 59 की औसत से चार हजार टेस्ट रन पूरे किए हैं। इन्होंने यह उपलब्धि 50वें टेस्ट में हासिल की है। विराट कोहली ने इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने 300 कैच पूरे कर लिए हैं।

Shubman Gill ने बनाये कई रिकॉर्ड

23 साल की उम्र में शुभमन गिल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाजों में तीसरे नंबर पर आ गए हैं। इनसे आगे सचिन तेंदुलकर है जिन्होंने 22 शतक और विराट कोहली जिन्होंने 15 शतक लगाए हैं।

साल 2023 के अंदर शुभमन गिल ने क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में सेंचुरी लगाई है। इसी के साथ शुभमन गिल क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में एक ही साल के अंदर शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं।

Rohit Sharma ने बनाए बेहतरीन रिकॉर्ड

रोहित शर्मा ने भारत के अंदर 2000 टेस्ट रन पूरे कर लिए हैं। ऐसा करने वाले ये दूसरे सबसे तेज बल्लेबाज हैं। रोहित शर्मा ने इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने 17000 रन पूरे कर लिए हैं।

यह भी पढ़े – Team India ने जीती बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी, इन 2 खिलाड़ियों ने उठाई जीत की ट्रॉफी, जश्न का वीडियो हुआ इन्टरनेट पर वायरल

Cric AMP · Quick view
View full