Video: मैच शुरू होते ही जीत का जश्न मनाने लगे Virat Kohli, लुंगी डांस गाने पर लगाये जमकर ठुमके, वीडियो हुआ वायरल
Virat Kohli: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच में तीन मैचों की एकदिवसीय सीरीज का अंतिम और निर्णायक मुकाबला चेन्नई की टीम चिदंबरम स्टेडियम में खेला जा रहा है। टॉस जीतने के बाद ऑस्ट्रेलिया की टीम ने पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया है। भारतीय टीम फील्डिंग करते हुए नजर आ रही है। फील्डिंग के द
Virat Kohli: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच में तीन मैचों की एकदिवसीय सीरीज का अंतिम और निर्णायक मुकाबला चेन्नई की टीम चिदंबरम स्टेडियम में खेला जा रहा है। टॉस जीतने के बाद ऑस्ट्रेलिया की टीम ने पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया है। भारतीय टीम फील्डिंग करते हुए नजर आ रही है। फील्डिंग के दौरान ही भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली मैदान पर शाहरुख खान की फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस के गाने लूंगी डांस पर डांस स्टेप्स दिखाते हुए नजर आए। अब यह वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो गया है।
Virat Kohli ने लगाये लूंगी डांस पर ठुमके
टीम इंडिया के बल्लेबाज विराट कोहली मैदान पर हमेशा ही हंसमुख अंदाज के लिए जाने जाते हैं। क्रिकेट के अलावा भी यह कई प्रकार की बातों को लेकर चर्चा में रहते हैं। इस स्टेडियम पर अक्सर ही यह खिलाड़ी कुछ ऐसा करता है जिसके बारे में लोग बात करने पर मजबूर हो जाते हैं। चेन्नई के एम चिदंबरम स्टेडियम में खेले जा रहे तीसरे एकदिवसीय मैच के अंदर जब भारतीय टीम फील्डिंग के लिए मैदान पर आई तो वहां पर शाहरुख खान की फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस का गाना लूंगी डांस बज रहा था। ऐसे में विराट कोहली खुद को रोक नहीं पाए और मैदान पर ही डांस करने लगे।
Lungi Dance per Virat KOhli ka dance pic.twitter.com/mBKvZizPaN
— javed ansari (@javedan00643948) March 22, 2023
इस डांस को देखने के बाद मैदान पर उपस्थित क्राउड भी खुशी से झूम उठी और उन्होंने विराट कोहली का जबरदस्त तालियों से स्वागत किया। सोशल मीडिया पर इस डांस के स्टेप्स का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।