टीम के जल्दी आउट होने के बाद मैदान पर ही डांस करने लगे Virat Kohli, मजेदार डांस स्टेप हुए इन्टरनेट पर वायरल

Virat Kohli: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच में चल रही बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के अंदर विराट कोहली ने अभी अपने बल्लेबाजी से टीम इंडिया को निराश किया है। तीसरे टेस्ट में भी भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी चुनी जिसमें विराट कोहली कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए और 52 गेंदों का सामना करने के बाद

By ·

Virat Kohli: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच में चल रही बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के अंदर विराट कोहली ने अभी अपने बल्लेबाजी से टीम इंडिया को निराश किया है। तीसरे टेस्ट में भी भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी चुनी जिसमें विराट कोहली कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए और 52 गेंदों का सामना करने के बाद सिर्फ 22 रन बनाकर आउट हो गए। इस मैच के दौरान ऑस्ट्रेलिया की टीम के बल्लेबाजी के दौरान विराट कोहली मैदान पर डांस करते हुए नजर आए। इनका यह डांस वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Virat Kohli का मजेदार डांस

विराट कोहली बहुत ही एनर्जीटिक खिलाड़ी है और मैदान पर इनका एनर्जी वाला अवतार हमें कई बार देखने को मिलता है। मैदान पर यह पूरे जोश के साथ टीम इंडिया को मोटिवेट करते रहते हैं। कई बार हम विराट कोहली का नटखट अंदाज मैच के दौरान देख चुके हैं। ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच चल रहे इंदौर टेस्ट में भी ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी के दौरान विराट कोहली डांस करते हुए नजर आए। इनके मजेदार डांस स्टेप का वीडियो कैमरे में कैद होने के बाद अब इंटरनेट पर वायरल हो रहा है।

ऑस्ट्रेलिया की मजबूत शुरुआत

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में भारतीय टीम की बल्लेबाजी कुछ खास नहीं रही और पूरी टीम 109 रन पर ऑल आउट हो गई। जवाब में खेलने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम ने पहले दिन का खेल समाप्त होने तक चार विकेट के नुकसान पर 156 रन बना लिए हैं। ऑस्ट्रेलिया की बढ़त इस मैच में 47 रन की हो गई है।

यह भी पढ़े IND vs AUS: मुश्किल में पड़ी भारतीय टीम, ऑस्ट्रेलिया ने पहले ही दिन ली 47 रनों की बढ़त

Cric AMP · Quick view
View full