जीत के बाद भी Virat Kohli को आया गुस्सा, टीम के प्रदर्शन को लेकर दिया बड़ा बयान

Virat Kohli की कप्तानी वाली आरसीबी ने गुरुवार को इस सीजन अपना छठा मुकाबला पंजाब किंग्स के खिलाफ खेला। इस मुकाबले में विराट कोहली टीम की कप्तानी कर रहे थे, और उन्होंने 556 दिनों के बाद यह जिम्मेदारी संभाली थी। इसके साथ ही उन्होंने अपने टीम को 24 रनों से जीत भी दिलाई, लेकिन फिर [..

By ·

Virat Kohli की कप्तानी वाली आरसीबी ने गुरुवार को इस सीजन अपना छठा मुकाबला पंजाब किंग्स के खिलाफ खेला। इस मुकाबले में विराट कोहली टीम की कप्तानी कर रहे थे, और उन्होंने 556 दिनों के बाद यह जिम्मेदारी संभाली थी। इसके साथ ही उन्होंने अपने टीम को 24 रनों से जीत भी दिलाई, लेकिन फिर भी वह अपनी टीम के प्रदर्शन से खुश नजर नहीं आये। मैच के बाद विराट कोहली ने टीम के प्रदर्शन को लेकर बड़ा बयान दिया।

RCB ने जीता तीसरा मैच

इस मुकाबले में पंजाब किंग्स ने टॉस हारकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। इसके जवाब में विराट कोहली और फाफ डू प्लेसिस ने टीम को बेहतरीन शुरुआत दी। दोनों के बीच 137 रनों की ओपनिंग पार्टनरशिप हुई। इस दौरान कप्तान विराट कोहली ने 59 रनों की पारी खेली, वहीँ फाफ डू प्लेसिस ने भी 84 रन बनाए। हालाँकि दोनों के बाद कोई भी खिलाड़ी रन नहीं बना सका, और 174 रनों का टोटल ही बना सके।

इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब किंग्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही, और पहले 3 विकेट सिर्फ 27 रनों पर गिर गए। इस दौरान सिर्फ प्रभसिमरन सिंह ने 46 और जितेश शर्मा ने 41 रनों की पारियां खेली, और अन्य कोई भी बल्लेबाज रन नहीं बना पाया। इस दौरान मोहम्मद सिराज ने 4 विकेट झटके और प्लेयर ऑफ द मैच भी बने।

Virat Kohli का बयान

“पॉइंट्स टेबल के हिसाब से आप अपनी टीम को परिभाषित नहीं कर सकते। फाफ ने इस पिच पर वास्तव में अच्छी बल्लेबाजी, और सुनिश्चित किया की हमारे पास 20-30 रन अतिरिक्त हो। गेंदबाजों ने हमें बताया की यह लक्ष्य पर्याप्त हैं। हम खेल को अंत तक नहीं ले जा सकते थे, खासकर जब उनके 6-7 गिर गए हो। उनकी बल्लेबाजी क्रम में काफी गहराई थी, लेकिन हमारे पार गेंदबाजी में विकल्प थे।,” विराट कोहली ने कहा।

Cric AMP · Quick view
View full