Virat Kohli करेंगे टेस्ट क्रिकेट से सन्यास की घोषणा! कारण जानकर फैंस को लग सकता है झटका

Virat Kohli: बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के अंदर विराट कोहली का बल्ला अभी खामोश चल रहा है। यह दुनिया के सबसे खतरनाक बल्लेबाजों में से एक माने जाते हैं। 15 साल के इस क्रिकेट करियर में कई बार आउट ऑफ फॉर्म रहने की वजह से, विराट कोहली को आलोचनाओं का सामना भी करना पड़ा है। लेकिन [...]

By ·

Virat Kohli: बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के अंदर विराट कोहली का बल्ला अभी खामोश चल रहा है। यह दुनिया के सबसे खतरनाक बल्लेबाजों में से एक माने जाते हैं। 15 साल के इस क्रिकेट करियर में कई बार आउट ऑफ फॉर्म रहने की वजह से, विराट कोहली को आलोचनाओं का सामना भी करना पड़ा है। लेकिन उसके बाद भी यह खिलाड़ी हर बार जबरदस्त वापसी करता है, और आलोचकों के मुंह पर तमाचा जड़ता है। एकदिवसीय क्रिकेट में लंबे समय बाद इन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ वापसी की थी। इस मैच में उन्होंने शतक जड़कर वाइट बॉल क्रिकेट में जबरदस्त वापसी की थी, लेकिन टेस्ट क्रिकेट में अभी भी विराट कोहली आउट ऑफ फॉर्म चल रहे हैं।

Virat Kohli ले सकते हैं टेस्ट क्रिकेट से संन्यास

34 साल की उम्र में विराट कोहली अपनी फिटनेस के लिए जाने जाते हैं। विराट कोहली के ऊपर बहुत ज्यादा वर्क लोड बढ़ा हुआ है, और बढ़ते भी उम्र की वजह से भी टेस्ट क्रिकेट से यह खिलाड़ी संन्यास ले सकता है। आने वाले दिनों में एकदिवसीय क्रिकेट का वर्ल्ड कप, एशिया कप, T20 वर्ल्ड कप जैसे बड़े टूर्नामेंट आने वाले हैं। ऐसे में इनके ऊपर फोकस करने के लिए विराट कोहली को टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कहना पड़ सकता है।

टेस्ट क्रिकेट में Virat Kohli का प्रदर्शन नहीं कुछ खास

बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के अंदर भी विराट कोहली ने अभी तक कुछ खास रन नहीं बनाए हैं। पिछले 23 टेस्ट मैच के अंदर इन्होंने 41 पारियां खेली हैं जिसमें 1028 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से सिर्फ 6 अर्धशतक निकले हैं। इस बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में अभी तक विराट कोहली ने 111 रन बनाए हैं। इन सभी कारणों की वजह से विराट कोहली टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेते हुए नजर आ सकते हैं।

यह भी पढ़ें: “मुझे फेल कप्तान माना गया…” Virat Kohli ने किया खुलासा, इस कारण BCCI ने छीनी कप्तानी

Cric AMP · Quick view
View full