“भाई आश्रम है यार! वीडियो मत बनाओ”, चोरी-छिपे वीडियो बनाने वाला शख्स पकड़ा गया विराट कोहली के हाथो, जमकर लगा दी क्लास
विराट कोहली को इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच चल रही T20 सीरीज में आराम दिया गया है। इसी का फायदा उठाकर विराट कोहली इस समय अध्यात्म की तरफ रुख किए हुए हैं। इन दिनों विराट कोहली ऋषिकेश के स्वामी दयानंद गिरी आश्रम में गए हुए हैं जहां पर इन्होंने अनुष्ठान करवाया और लंगर की व्यवस्था [..
विराट कोहली को इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच चल रही T20 सीरीज में आराम दिया गया है। इसी का फायदा उठाकर विराट कोहली इस समय अध्यात्म की तरफ रुख किए हुए हैं। इन दिनों विराट कोहली ऋषिकेश के स्वामी दयानंद गिरी आश्रम में गए हुए हैं जहां पर इन्होंने अनुष्ठान करवाया और लंगर की व्यवस्था भी करवाई। विराट कोहली की सुरक्षा में यहां पर बहुत ही ज्यादा पुलिसकर्मी भी मौजूद रहे हैं। विराट कोहली जल्दी आप को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज में खेलते हुए नजर आने वाले हैं।
विराट कोहली बिता रहे फ्री समय
क्रिकेट फैंस को उम्मीद है कि विराट कोहली ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली सीरीज में बेहतरीन प्रदर्शन करेंगे। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कोहली का रिकॉर्ड हमेशा से ही शानदार रहा है। ऋषिकेश में अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा और बेटी वामिका के साथ गए हुए हैं जहां पर यह अपना फ्री समय बिता रहे हैं।
जिस आश्रम में विराट कोहली गए हुए हैं वहां से अनुष्का शर्मा और कोहली के कई वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें विराट कोहली विनती करते हुए नजर आ रहे हैं कि, “भाई आश्रम है यार यहां शूट मत करो।”
Virat kohli suffering from success 🔥👑 pic.twitter.com/PDfE7vtu5H
— Ameee ♥ (@kohlifanAmeee) January 31, 2023
यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इस पर तरह तरीके की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कोहली खुद के अंदर पॉजिटिव एटीट्यूड डवलप करने के लिए इस प्रकार के ब्रेक लेते रहते हैं। एशिया कप से पहले उन्होंने इसी प्रकार का ब्रेक लिया था और फिर अपनी शानदार बल्लेबाजी से सब के छक्के छुड़ा दिए थे। ऐसे में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए खुद को तैयार कर रहे हैं।
यह भी पढ़े: