RCB की जीत की खुशी में पगला गए Virat Kohli, तोड़ दिया BCCI का अहम नियम, अब भरना होगा लाखों रूपये का जुर्माना

Virat Kohli: रविवार 23 अप्रैल को आईपीएल के डबल हैडर मुकाबले खेले गए। इसमें दूसरा मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच में खेला गया। इस मुकाबले के अंदर राजस्थान को 7 रनों से हार का सामना करना पड़ा। आरसीबी के कप्तान फाफ डू प्लेसिस के चोटिल होने की वजह से इस मैच

By ·

Virat Kohli: रविवार 23 अप्रैल को आईपीएल के डबल हैडर मुकाबले खेले गए। इसमें दूसरा मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच में खेला गया। इस मुकाबले के अंदर राजस्थान को 7 रनों से हार का सामना करना पड़ा। आरसीबी के कप्तान फाफ डू प्लेसिस के चोटिल होने की वजह से इस मैच में विराट कोहली कप्तानी करते हुए नजर आ रहे थे। कप्तानी करने के साथ ही विराट कोहली पर ₹24 लाख का जुर्माना भी लग गया है। आइए जानते हैं पूरी कहानी।

Virat Kohli पर लगा लाखों रुपए का जुर्माना

राजस्थान और आरसीबी के बीच में खेले गए इस मुकाबले के अंदर कांटे की टक्कर देखने को मिली। अंतिम समय में मैच का रुख दोनों में से किसी भी टीम की तरफ जा सकता था। ऐसा लग रहा था कि दोनों ही टीम करो या मरो की कंडीशन में चल रही है। ऐसे में पूरा दबाव विराट कोहली के कंधों पर आ गया था। विराट कोहली को लेकर फैंस की उम्मीद वैसे भी पहुंच ज्यादा रहती है और लोग आरसीबी की जीत की दुआएं करने लगे।

लेकिन राजस्थान रॉयल्स पर जीत दर्ज करने के चक्कर में विराट कोहली यह बात भूल गए कि वह दो ओवर पीछे चल रहे हैं। आईपीएल नियमों के अनुसार अगर समय पर गेंदबाजी के ओवर पूरे नहीं करवाते हैं तो उसका खामियाजा कप्तान को भुगतना ही पड़ता है। ऐसे में सोमवार को आईपीएल कमेटी ने उन पर ₹2400000 का जुर्माना लगा दिया।

यह भी पढ़े –

Cric AMP · Quick view
View full