Virat Kohli की कप्तानी में RCB की लगातार दूसरी जीत, मैक्सवेल-फाफ ने की रनों बरसात तो, हर्षल ने तोड़े स्टंप

Virat Kohli की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने इस सीजन अपना सातवाँ मुकाबला राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ अपने घरेलु मैदान चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला। इस मुकाबले में आरसीबी की टीम हरे कलर की जर्सी पहनकर उतरी, जहाँ टीम की कमान एक बार फिर विराट कोहली के हाथों में थी। इस मुकाबल

By ·

Virat Kohli की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने इस सीजन अपना सातवाँ मुकाबला राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ अपने घरेलु मैदान चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला। इस मुकाबले में आरसीबी की टीम हरे कलर की जर्सी पहनकर उतरी, जहाँ टीम की कमान एक बार फिर विराट कोहली के हाथों में थी। इस मुकाबले से पहले आरसीबी ने संजू सैमसन को एक पेड़ वाला गमला भी गिफ्ट किया, ताकि फैंस को पर्यावरण सुरक्षित रखने का सन्देश दिया जा सके।

Virat Kohli की कप्तानी में RCB की दूसरी जीत

विराट कोहली की कप्तानी में आरसीबी की यह लगातार दूसरी जीत हैं। टीम के निरंतर कप्तान फाफ डू प्लेसिस इस समय पसलियों में खिंचाव से परेशान हैं, जिसके चलते वह कुछ मैचों में सिर्फ बल्लेबाजी कर रहे हैं। ऐसे में अब दो मैचों में टीम की कप्तानी विराट कोहली ने की हैं, और दोनों में उन्होंने जीत दर्ज की हैं।

फिलहाल इस मुकाबले की बात करे तो यहाँ राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। इसमें उन्हें बेहतरीन शुरुआत भी मिली जब विराट कोहली पहली ही गेंद पर डक आउट हो गए। हालाँकि इसके बाद फाफ डू प्लेसिस और ग्लेन मैक्सवेल ने शतकीय साझेदारी करते हुए टीम को बेहतरीन वापसी करवाई। इस मुकाबले में फाफ डू प्लेसिस ने 62 और ग्लेन मैक्सवेल ने 77 रनों की पारी खेली। दोनों की बेहतरीन पारियों के चलते आरसीबी का स्कोर 189 तक पहुँच गया।

इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान रॉयल्स की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही और जोस बटलर बिना खाता खोले ही आउट हो गए। हालाँकि इसके बाद यशस्वी जायसवाल और देवदत्त पडीक्क्ल के बीच महत्वपूर्ण साझेदारी हुई। इस दौरान जायसवाल ने 47 और देवदत ने 52 रन बनाए। ध्रुव  जुरेल ने भी मात्र 16 गेंदों में 34 रन बनाए। लेकिन हर्षल पटेल ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट झटके और टीम की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Cric AMP · Quick view
View full