“टीम को उसके बिना आदत हो गई है…!” जसप्रीत बुमराह की अनुपस्थिति के बारे में क्या बोल गए Rohit Sharma, फैंस को लगा तगड़ा झटका

Rohit Sharma: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा इस समय ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चल रही एकदिवसीय सीरीज में कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पा रहे हैं। भारतीय गेंदबाज दूसरे मैच में एक भी विकेट निकालने में सफल नहीं हो पाए। रोहित शर्मा ने टीम के अंदर जसप्रीत बुमराह जैसे एक क्वालिटी बॉलर

By ·

Rohit Sharma: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा इस समय ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चल रही एकदिवसीय सीरीज में कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पा रहे हैं। भारतीय गेंदबाज दूसरे मैच में एक भी विकेट निकालने में सफल नहीं हो पाए। रोहित शर्मा ने टीम के अंदर जसप्रीत बुमराह जैसे एक क्वालिटी बॉलर के बारे में बात करते हुए एक बयान दिया है। रोहित शर्मा ने जसप्रीत बुमराह के बारे में ऐसी बात कही है। जिसके बारे में जानकर हर कोई हैरान रह गया।

जसप्रीत बुमराह 8 महीने से क्रिकेट से दूर

पिछले कई महीनों से भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह क्रिकेट नहीं खेल पा रहे हैं। पहले एशिया कप और बाद में T20 वर्ल्ड कप से भी बाहर हो गए थे। इस साल भी उनकी चोट लगने का सिलसिला रुका नहीं। इस समय जसप्रीत बुमराह क्राइस्टचर्च में गए हुए हैं, जहां पर उनकी सर्जरी हुई है। इस सर्जरी की वजह से आने वाले 6 महीने अभी जसप्रीत बुमराह को क्रिकेट से दूर रहना होगा। ऐसे में आईपीएल 2023 वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के लिए जसप्रीत बुमराह उपलब्ध नहीं हो पाएंगे।

Rohit Sharma ने दिया चौंकाने वाला बयान

कप्तान रोहित शर्मा से जब जसप्रीत बुमराह के बारे में सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि, “जसप्रीत बुमराह पिछले 8 महीने से टीम से बाहर चल रहे हैं। ऐसे में टीम को अब उनके बिना खेलने की आदत पड़ गई है। सबको पता है कि जसप्रीत बुमराह की जगह कोई दूसरा खिलाड़ी नहीं ले सकता है। लेकिन हम इस बारे में सोच नहीं सकते, हमें आगे बढ़ना है। जसप्रीत बुमराह की अनुपस्थिति में मोहम्मद सिराज, मोहम्मद शमी, शार्दुल ठाकुर, उमरान मलिक, जयदेव उनादकट ने अच्छी गेंदबाजी की है। इसी वजह से यही सोच लेकर हम आगे बढ़ रहे हैं।”

यह भी पढ़े – Rohit Sharma का फूटा गुस्सा, 10 विकेट से हार मिलने के बाद बेशर्मी से बल्लेबाजों के सर फोड़ दिया हार का ठीकरा, खुद का…

Cric AMP · Quick view
View full