“माही भाई के सामने हम कुछ भी…!” मैच जीतने के बाद क्या बोल गए Sanju Samson, धोनी के बारे में दिया अजीबोगरीब बयान
Sanju Samson: संजू सेमसन और एमएस धोनी की टीमों के बीच में बुधवार को मैच खेला गया। टॉस जीतने के बाद आरआर ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया और 20 ओवर में 175 रन का स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई सुपर किंग की शुरुआत बेहद खराब रही और धोनी की [...]
Sanju Samson: संजू सेमसन और एमएस धोनी की टीमों के बीच में बुधवार को मैच खेला गया। टॉस जीतने के बाद आरआर ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया और 20 ओवर में 175 रन का स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई सुपर किंग की शुरुआत बेहद खराब रही और धोनी की टीम निर्धारित 20 ओवर में 172 रन बनाने में कामयाब हो पाई। इसकी वजह से राजस्थान रॉयल्स ने यह मुकाबला 3 रन से अपने नाम कर लिया। इस जीत के बाद में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन काफी खुश नजर आए।
चेन्नई को हराकर बेहद खुश हैं Samson
आईपीएल के पहले सीजन साल 2008 में राजस्थान रॉयल्स ने फाइनल के अंदर चेन्नई सुपर किंग्स को हराया था और खिताब अपने नाम किया था। CSK को एक बार फिर से हराकर संजू सैमसन ने पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन सेरिमनी के दौरान कहा कि,
“इस जीत का संपूर्ण श्रेय मैं अपने खिलाड़ियों को देता हूं, गेंदबाजों ने अंत समय तक संयम बनाकर रखा और अच्छी गेंदबाजी की। इसी वजह से हमारी पकड़ इस मैच पर बनी हुई थी। चेपॉक स्टेडियम पर मैंने खेलते हुए एक भी मैच नहीं जीता है, यहां पर एक जीत दर्ज करने की इच्छा थी वह पूरी हो गई। एडम जंपा को इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में लाया गया। ऋतुराज के आउट होने के बाद में पॉवर प्ले अच्छा रहा। पावर प्ले में हम रन बनाएंगे और स्पिनर्स ने ठीक वैसा ही किया।“
महेंद्र सिंह धोनी के बारे में बात करते हुए संजू सैमसन ने कहा कि, “एम एस धोनी की अंतिम दो ओवर तनावपूर्ण रहे, मैं हर कोशिश चीजे अपनी तरफ लाने की कर रहा था। लेकिन सामने जब माही भाई हो तो कुछ भी सुरक्षित नहीं है। उनका सम्मान करते हुए उनके खिलाफ कुछ भी नहीं करना।“
यह भी पढ़े – WATCH: रविचंद्रन अश्विन के बेक टू बेक छक्के देख उड़े MS Dhoni के होश, छिपाना पड़ा मुंह