KL Rahul को लगी चोट तो हंसने लगे उनके कोच, कप्तान को दर्द में देखकर छूटी कोच की हंसी, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
KL Rahul: लखनऊ सुपरजाइंट्स के कप्तान केएल राहुल इस आईपीएल के अंदर अपनी खोई हुई फॉर्म वापस पाने की कोशिश करते हुए नजर आ रहे हैं। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ उन्होंने 32 गेंद पर 39 रन की जुझारू पारी खेली। लेकिन कोई भी बड़ा शॉट खेलने में कामयाब नहीं हुए। अपना विकेट उन्होंने एक गलत [...
KL Rahul: लखनऊ सुपरजाइंट्स के कप्तान केएल राहुल इस आईपीएल के अंदर अपनी खोई हुई फॉर्म वापस पाने की कोशिश करते हुए नजर आ रहे हैं। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ उन्होंने 32 गेंद पर 39 रन की जुझारू पारी खेली। लेकिन कोई भी बड़ा शॉट खेलने में कामयाब नहीं हुए। अपना विकेट उन्होंने एक गलत शॉट खेलकर जेसन होल्डर को दे दिया। केएल राहुल इस फील्डिंग के दौरान चोटिल हो गए जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
KL Rahul को दर्द में देखकर हँसे लसिथ मलिंगा
एक खराब थ्रो की वजह से केएल राहुल के हाथ में गंभीर चोट आ गई। जिसकी वजह से दर्द होने पर वह कराहते हुए नीचे गिर गए। यह पूरा वीडियो कैमरे में कैद हो गया। जब यह दर्द से कराहते हुए जमीन पर गिरे तो उसी दौरान लसिथ मलिंगा इन पर हंसते हुए नजर आए।
यह पूरी घटना 10वें ओवर की है जब राजस्थान की सलामी जोड़ी बिना विकेट खोए 70 रन बना चुकी थी। 11 ओवर लेकर आए स्पिनर गेंदबाज अमित मिश्रा ओवर की पहली गेंद पर जोस बटलर ने स्वीप शॉट खेलने की कोशिश की। जिस पर गेंद उनके शरीर पर लगकर विकेट के पीछे गई। इसी बीच में जायसवाल और बटलर 1 रन लेने में कामयाब हुए।
केएल राहुल को तकलीफ में देखकर उनके फिजियो भी मैदान पर आए और उनका ट्रीटमेंट किया। लेकिन लसिथ मलिंगा उनको दर्द में देखकर भी हंसते हुए कैमरे में नजर आए जिसका वीडियो अब इंटरनेट पर काफी वायरल हो रहा है।
यहां देखिए वायरल वीडियो
राहुल हुए चोटिल तो कोच की निकली हंसी pic.twitter.com/MTm9uK7vYz
— Cricket Khelo (@cricketkhelo11) April 19, 2023