World Cup 2023 की शुरुआत कब होगी? भारत में कहाँ खेले जायेंगे इसके मुकाबले, ICC ने जारी किया पूरा शेड्यूल

World Cup 2023: क्रिकेट भारत में बहुत ज्यादा पसंद किया जाता है। ऐसे में वर्ल्ड कप 2023 का आयोजन भारत में होने जा रहा है। यह भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए एक बड़ी ही बेसब्री का पल है। वर्ल्ड कप 2023 के शेड्यूल को लेकर एक नई खबर सामने आई है। बताया जा रहा है [...]

By ·

World Cup 2023: क्रिकेट भारत में बहुत ज्यादा पसंद किया जाता है। ऐसे में वर्ल्ड कप 2023 का आयोजन भारत में होने जा रहा है। यह भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए एक बड़ी ही बेसब्री का पल है। वर्ल्ड कप 2023 के शेड्यूल को लेकर एक नई खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि अक्टूबर के महीने में इस वर्ल्ड कप की शुरुआत हो सकती है। कौन-कौन से शहरों में इस वर्ल्ड कप के मुकाबले खेले जाएंगे की लिस्ट भी तैयार हो चुकी है। आइए जानते हैं…

अक्टूबर में होगी World Cup 2023 की शुरुआत

12 साल के लंबे इंतजार के बाद वर्ल्ड कप का आयोजन भारत में किया जा रहा है। 50 ओवर के खेल वाले इस वर्ल्ड कप के लिए भारतीय क्रिकेट फैंस बहुत ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। भारतीय टीम अब तक दो बार यह वर्ल्ड कप अपने नाम कर चुकी है। आईसीसी के इस टूर्नामेंट को लेकर भारतीय क्रिकेट फैंस को उम्मीद जग रही है कि भारतीय टीम इस बार यह वर्ल्ड कप जीत सकती है। इसकी शुरुआत 5 अक्टूबर से तय की गई है। वहीं इसका फाइनल मुकाबला 19 नवंबर को खेला जाएगा।

कहां पर खेले जाएंगे मैच

वर्ल्ड कप 2023 के मुकाबले भारत के 12 शहरों में खेले जाएंगे जिनके नाम मुंबई, कोलकाता, अहमदाबाद, दिल्ली, राजकोट, इंदौर, लखनऊ, हैदराबाद, गुवाहाटी, धर्मशाला, चेन्नई और बेंगलुरु है।

वर्ल्ड कप को लेकर भारतीय टीम पिछले काफी समय से तैयारी कर रही है। आईसीसी टूर्नामेंट को लेकर पिछले 10 सालों से भारतीय टीम के हाथ खाली है। ऐसे में इस वर्ल्ड कप को लेकर भारतीय टीम तैयारी करने में जुटी हुई है। इस समय भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के साथ एकदिवसीय सीरीज खेल रही है। इसका अंतिम और निर्णायक मुकाबला 22 मार्च को खेला जाएगा।

यह भी पढ़े – VIDEO: IPL 2023 के मुकाबले को लेकर आपस में भिड़े रविन्द्र जडेजा और हार्दिक पांड्या, फिर धोनी ने दिखाया अपना स्वैग, वीडियो हो गया…

Cric AMP · Quick view
View full