आने वाली 3 सीरीजों में ली गई भारतीय टीम, जानिए किस किस खिलाड़ी को मिलेगा प्रदर्शन करने का मौका और कौन होगा बाहर

भारतीय टीम के लिए बड़ी खबर, वनडे, T20 और टेस्ट मैच सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है। न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाले तीन–तीन मैचों T20, वनडे और टेस्ट मैच सीरीज में खेली जाने वाली टीम चुन ली गई हैं। आपको बता दें, भारतीय क्रिकेट टीम के चयनकर्ताओं की नई समिति [...]

By ·

भारतीय टीम के लिए बड़ी खबर, वनडे, T20 और टेस्ट मैच सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है। न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाले तीन–तीन मैचों T20, वनडे और टेस्ट मैच सीरीज में खेली जाने वाली टीम चुन ली गई हैं। आपको बता दें, भारतीय क्रिकेट टीम के चयनकर्ताओं की नई समिति ने न्यूजीलैंड के खिलाफ होनी वाली तीनों मैच सीरीजो के लिए खेले जाने वाली भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है। इसी के साथ–साथ ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फरवरी में होने वाली बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के शुरुआती दो टेस्ट मैचों में खेले जाने वाले खिलाड़ियों का भी ऐलान कर दिया है, जिसमे कुछ खिलाड़ियों को बाहर किया गया है और कुछ नए खिलाडी भी देखने को मिलेंगे।

जानें किसको टीम वनडे में खेलने का मौका मिला?

न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे टीम की बात करें, तो 18 जनवरी से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज में के एल राहुल के स्थान पर विकेटकीपर के तौर पर के एस भरत को चुना गया है। शार्दुल ठाकुर भी टीम में देखने को मिलेंगे। वही शाहबाज अहमद को अक्षर पटेल के स्थान पर रखा गया है। T20 सीरीज में चुनी गई टीम, जिसमे संजू सैमसन को शायद मुंबई टी20आई मैच के दौरान चोट लगने की वजह से नही लिया गया है उनके स्थान पर जितेश शर्मा को चुना गया है।

पृथ्वी शॉ टी20 सीरीज की वापसी से हुए खुश

पृथ्वी शॉ टी20 सीरीज की वापसी से बेहद खुश है। टीम में उपकप्तान सूर्यकुमार यादव और कप्तान हार्दिक पांड्या रहेंगे। टेस्ट सीरीज के पहले दो मैचों के लिए चुनी गई टीम को देखे तो ईशान किशन और सूर्यकुमार यादव को लिया गया है। ईशान किशन बैकअप विकेटकीपर के रूप में देखने को मिल सकते है।ऋषभ पंत के स्थान पर के एस भरत को चुना गया है। आपको जानकर हैरानी होगी की जसप्रीत बुमराह इनमे से किसी भी मैच में नही होगे क्योंकि वो अभी फिट नहीं है। रविंद्र जडेजा टेस्ट टीम में है, लेकिन उनको फिटनेस टेस्ट पास करना होगा। फिर से इस टीम के उपकप्तान के एल राहुल को बनाया गया है।

Cric AMP · Quick view
View full