INDvsNZ मैच में सामने आई हार्दिक पांड्या की पृथ्वी शॉ से दुश्मनी, वायरल वीडियो ने खोल दी भारतीय कप्तान की पोल
INDvsNZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच में इस समय 3 मैचों की टी20 सीरीज चल रही है. न्यूजीलैंड की टीम पहला मैच 21 रन से जीतने के बाद सीरीज में 1-0 से आगे चल रही है. भारतीय टीम में कई युवा खिलाड़ी है जिनको अभी तक प्लेयिंग 11 में मौका नहीं मिला है. पृथ्वी शॉ [...]
INDvsNZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच में इस समय 3 मैचों की टी20 सीरीज चल रही है. न्यूजीलैंड की टीम पहला मैच 21 रन से जीतने के बाद सीरीज में 1-0 से आगे चल रही है. भारतीय टीम में कई युवा खिलाड़ी है जिनको अभी तक प्लेयिंग 11 में मौका नहीं मिला है. पृथ्वी शॉ काफी समय से प्लेइंग 11 का हिस्सा बनने का इंतजार कर रहे है लेकिन हार्दिक पांड्या इन्हें मौका नहीं दे रहे है.
INDvsNZ मैच में इसलिए नहीं मिली पृथ्वी शॉ को जगह
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक विडियो में हार्दिक पांड्या पृथ्वी शॉ पर चिल्लाते हुए नजर आ रहे है. लोगों को लग रहा है की हार्दिक पांड्या अपनी दुश्मनी पृथ्वी शॉ के साथ निकाल रहे है. आइये जानते है इस विडियो की सच्चाई क्या है?
यह विडियो साल 2021 में भारत के श्रीलंका दौरे की है. इस दौरे पर भारतीय टीम की कप्तानी शिखर धवन के हाथों में थी. एक मैच में भारत की टीम 225 रन के स्कोर पर आउट हो गई थी. 226 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका की शुरुआत काफी अच्छी हुई. इस दौरान का यह क्लिप अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
इस विडियो में अविष्का फर्नान्डो और राजपक्षे बल्लेबाजी कर रहे है. हार्दिक पांड्या की बॉल पर बल्लेबाज ने बॉल को लेग साइड में फ्लिक कर दिया. वहां पर पृथ्वी शॉ फील्डर थे लेकिन वो बहुत सुस्त नजर आ रहे थे. ऐसे में उन्होंने बॉल को पकड़कर जल्दी विकेटकीपर के पास नहीं फेंका, नतीजा बल्लेबाज एक रन की जगह 2 रन लेने में सफल हो गए. ऐसे में हार्दिक पांड्या को पृथ्वी शॉ पर बहुत गुस्सा आया और वो उस पर चिल्लाने लगे.
यह भी पढ़ें-