WPL 2023: हार के बाद दिल्ली कैपिटल्स ने छिपाया मुंह, तो जीत की खुशी से झूम उठी गुजरात जायंट्स की टीम, वायरल हुआ वीडियो

WPL 2023 में गुरुवार का मुकाबला गुजरात जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला गया था। इस मुकाबले को गुजरात जायंट्स ने 11 रनों से जीतकर अपने नाम कर लिया। इस जीत के साथ ही गुजरात जायंट्स ने प्लेऑफ की अपनी उम्मीदों को अब भी जिंदा रखा हैं। वहीँ दिल्ली कैपिटल्स के लिए पॉइंट्स टेबल [..

By ·

WPL 2023 में गुरुवार का मुकाबला गुजरात जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला गया था। इस मुकाबले को गुजरात जायंट्स ने 11 रनों से जीतकर अपने नाम कर लिया। इस जीत के साथ ही गुजरात जायंट्स ने प्लेऑफ की अपनी उम्मीदों को अब भी जिंदा रखा हैं। वहीँ दिल्ली कैपिटल्स के लिए पॉइंट्स टेबल में सबसे ऊपर पहुँचने का सपना टूटता हुआ नजर आया। ऐसे में हार के बाद उनके खिलाड़ी मैदान पर ही अपना मुंह छीपाने लगे।

WPL 2023 का सबसे रोमांचक मुकाबला

इस मुकाबले में बेशक रनों की बारिश नहीं हुई। लेकिन यह मुकाबले सांसे रोक देने वाला था। मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। इस दौरान गुजरात जायंट्स की तरफ से लौरा वुलफार्ट और आश्ली गार्डनर ने अर्द्धशतकीय पारियां खेली। वुलफार्ट ने 57 रन बनाए, वहीँ गार्डनर 51 रन बनाकर नाबाद रही। दोनों की बदौलत गुजरात ने दिल्ली कैपिटल्स को 148 रनों का लक्ष्य दिया।

दिल्ली कैपिटल्स की बल्लेबाजी देखकर उनके लिए यह लक्ष्य आसान लग रहा था। हालाँकि उन्होंने शुरुआत से ही विकेट खोने जारी रखे। दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से सर्वाधिक 36 रन मारिजान काप ने बनाए। इसके साथ ही पूरी टीम सिर्फ 136 रनों पर ढेर हो गयी।

इस टूर्नामेंट में गुजरात जायंट्स की यह सिर्फ दूसरी जीत हैं। ऐसे में जीत के साथ ही उनके खिलाडी ख़ुशी से झूम उठे। वहीँ दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाज टीम को जीत दिलाने में नाकामयाब रहे। ऐसे में वह मैदान पर ही अपना मुंह छिपाने लगे। इसका वीडियो भी अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा हैं।

Cric AMP · Quick view
View full