WPL 2023: फाइनल की खुशी में जमकर नाची दिल्ली की छोरियां, Delhi Capitals ने खुद साझा की अनदेखी तस्वीरें
WPL 2023 में दिल्ली कैपिटल्स की टीम अब तक सबसे बेहतरीन प्रदर्शन करने वाली टीम रही हैं, जिसके चलते उन्हें फाइनल में सीधा स्थान मिल गया हैं। यहाँ तक की शुरुआत में अविजित चल रही मुंबई इंडियंस को भी दिल्ली कैपिटल्स ने पछाड़कर फाइनल में जगह बनाई हैं। इससे वह टूर्नामेंट का एलिमिनेटर मै
WPL 2023 में दिल्ली कैपिटल्स की टीम अब तक सबसे बेहतरीन प्रदर्शन करने वाली टीम रही हैं, जिसके चलते उन्हें फाइनल में सीधा स्थान मिल गया हैं। यहाँ तक की शुरुआत में अविजित चल रही मुंबई इंडियंस को भी दिल्ली कैपिटल्स ने पछाड़कर फाइनल में जगह बनाई हैं। इससे वह टूर्नामेंट का एलिमिनेटर मैच खेलने से बच गए हैं। दिल्ली की खिलाड़ियों की यह खुशी अब साफ नजर आ रही हैं।
WPL 2023 के फाइनल में पहुंची दिल्ली कैपिटल्स
दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने इस सीजन लीग स्टेज के दौरान खेले 8 मुकाबलों में 6 जीत दर्ज की थी। इसके चलते वह रनरेट के आधार पर पॉइंट्स टेबल में पहले स्थान पर हैं। इसके चलते उन्हें अगला मैच खेलने में काफी समय हैं। ऐसे में दिल्ली कैपिटल्स की खिलाड़ी इस समय का फायदा मजे करने में उठा रही हैं। दिल्ली कैपिटल्स ने खुद टीम की कुछ अनदेखी तस्वीरें साझा की, जिनमे खिलाड़ी डांस करते हुए नजर आ रही हैं।
— Delhi Capitals (@DelhiCapitals) March 23, 2023
फिलहाल महिला प्रीमियर लीग के फाइनल की बात करे तो यह 26 मार्च को मुंबई में खेला जाएगा। इससे पहले एक एलिमिनेटर मुकाबला मुंबई इंडियंस और यूपी वारियर्स के बीच खेला जाएगा। इस मुकाबले की विजेता टीम फाइनल में दिल्ली कैपिटल्स का सामना करेगी।
यह भी पढ़ें: ICC Rankings: भारत से छिना नंबर 1 का ताज, भारतीय खिलाड़ियों को हुआ बड़ा नुकसान