Video: “ये तो चीयर लीडर बन गई…!” बाउंड्री पर ही डांस करने लगी Jemimah Rodrigues, वायरल हुआ वीडियो

Jemimah Rodrigues: महिला प्रीमियर लीग के अंदर 5 अप्रैल को हुए दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स के मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने 60 रन से जीत हासिल की है। इस जीत के अंदर शेफाली वर्मा ने 84 रन की धुआंधार पारी खेली। उनका साथ दिया मैग लेनिंग ने दिया, जिन्होंने 43 बॉल पर [...

By ·

Jemimah Rodrigues: महिला प्रीमियर लीग के अंदर 5 अप्रैल को हुए दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स के मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने 60 रन से जीत हासिल की है। इस जीत के अंदर शेफाली वर्मा ने 84 रन की धुआंधार पारी खेली। उनका साथ दिया मैग लेनिंग ने दिया, जिन्होंने 43 बॉल पर 72 रन की पारी खेली। दिल्ली कैपिटल्स की गेंदबाज तारा नॉरिस ने गेंदबाजी करते हुए 5 महत्वपूर्ण विकेट हासिल किए। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड भी दिया गया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम सिर्फ 163 रन 8 विकेट के नुकसान पर बना पाई।

Jemimah Rodrigues का भांगड़ा डांस

इस मैच के दौरान फील्डिंग करते हुए दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ी जेमिमा रोड्रिक्स ने बाउंड्री पर भांगड़ा डांस किया। जिसका वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। जीत को नजदीक देखकर जेमिमा खुश हो गई और इन्होंने बाउंड्री के ऊपर ही दर्शकों की तरफ मुंह करके जबरदस्त डांस किया। अलग-अलग प्रकार के डांस स्टेप इन्होंने दर्शकों के सामने दिखाएं। इंटरनेट पर वायरल हो रहे वीडियो पर आप कई प्रकार के कमेंट आ रहे हैं।

एक यूजर ने कमेंट करते हुए कहा है, कि वाह क्या डांस हो रहा है। वहीं दूसरी यूजर ने कहा कि WPL में खिलाड़ी चीयरलीडर का काम भी करते हैं, तो एंटरटेनमेंट की कोई कमी नहीं होगी। वहीं एक अन्य यूजर ने कहा कि अगर हरलीन कौर को इनके साथ में खड़ा कर दिया जाए तो फिर पागलपंती और भी बढ़ जाएगी। आइए आपको दिखाते हैं कुछ जेमिमाह रोड्रिग्स के डांस क्लिप जो वायरल हो रहे हैं।

Cric AMP · Quick view
View full