WPL 2023 की धमाकेदार शुरुआत, ओपनिंग सेरेमनी में कृति सैनॉन के डांस और AP Dhillon के गाने ने जीता फैंस का दिल, देखें वीडियो
WPL 2023 का पहला सीजन आज शनिवार शाम से शुरू हो गया हैं। महिला प्रीमियर लीग का यह संस्करण महिला क्रिकेट के लिए IPL जैसा एक टूर्नामेंट हैं, जो महिला क्रिकेट को बढ़ावा देगा। इस टूर्नामेंट का पहला मुकाबला आज गुजरात जायंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा। इस मैच से पहले आईपीएल की
WPL 2023 का पहला सीजन आज शनिवार शाम से शुरू हो गया हैं। महिला प्रीमियर लीग का यह संस्करण महिला क्रिकेट के लिए IPL जैसा एक टूर्नामेंट हैं, जो महिला क्रिकेट को बढ़ावा देगा। इस टूर्नामेंट का पहला मुकाबला आज गुजरात जायंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा। इस मैच से पहले आईपीएल की तरह ही ओपनिंग सेरेमनी आयोजित की गयी, जिसमे बॉलीवुड हस्तियों में अपना जलवा बिखेरा।
WPL 2023 ओपनिंग सेरेमनी
इस टूर्नामेंट का आगाज आज डिवाई पाटिल स्टेडियम में हो चुका हैं। इस टूर्नामेंट की ओपनिंग सेरेमनी में कियारा आडवाणी ने अपने डांस से चार चाँद लगाये। इसके बाद कृति सैनॉन ने भी चक दे इंडिया और परम सुंदरी जैसे गानों पर लाइव परफॉरमेंस दी।
Historic day for women’s cricket and loving opening ceremony of wpl 2023
— Sumit Kumar (@2_sumit_kumar) March 4, 2023
Well done @bcci
🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳#WPL2023 pic.twitter.com/BworkBMGN9
कृति सैनॉन के बाद AP Dhillon ने अपने फेमस गाने ब्राउन मुंडे को गाया। उन्होंने और भी अपने कई प्रसिद्द गानों पर लाइव परफॉरमेंस दी। WPL की इस ओपनिंग सेरेमनी के वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं।
इसके बाद 8 बजे से गुजरात जायंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबले की शुरुआत हुई। इस मुकाबले में गुजरात जायंट्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था।