WTC फाइनल की रेस से बाहर होगा भारत…! दक्षिण अफ्रीका के जीत के बाद अब इन 2 टीमों के बीच होगी फाइनल की टक्कर
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच में चल रही बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी का तीसरा मैच इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेला जा रहा है। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की इस सीरीज के अंदर सभी टीम यह जानना चाहती हैं, कि फाइनल में कौन सी टीम जाने वाली है। इस समय वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका के बीच में [...]
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच में चल रही बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी का तीसरा मैच इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेला जा रहा है। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की इस सीरीज के अंदर सभी टीम यह जानना चाहती हैं, कि फाइनल में कौन सी टीम जाने वाली है। इस समय वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका के बीच में सीरीज खेली जा रही है। दक्षिण अफ्रीका ने वेस्टइंडीज की टीम को 87 रन से हरा दिया है। इस बड़ी जीत के बाद वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की पॉइंट टेबल के अंदर काफी बदलाव देखने को मिला है।
साउथ अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को 87 रन से हराया
वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका के बीच चल रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज में पहला टेस्ट मैच दक्षिण अफ्रीका ने 87 रन से जीत लिया है। अब इस सीरीज में उन्होंने एक जीरो की बढ़त ले ली है। पहले बल्लेबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका की टीम ने 342 रन बनाए। जवाब में खेलने उतरी वेस्टइंडीज की टीम सिर्फ 116 रन बनाकर आउट हो गई। दूसरी पारी में दक्षिण अफ्रीका की टीम ने वेस्टइंडीज को 247 रन का लक्ष्य दिया। इसके जवाब में खेलने उतरी पूरी टीम 168 रन पर ऑल आउट हो गई। दक्षिण अफ्रीका के ऑलराउंडर खिलाड़ी एडन मार्क्रम ने पहली पारी में 113 रन बनाए और दूसरी पारी में 47 रन बनाए।
टीम इंडिया की बड़ गई टेंशन
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के अंदर भारतीय टीम इस समय दूसरे स्थान पर मौजूद है। दक्षिण अफ्रीका की इस बड़ी जीत की वजह से WTC पॉइंट टेबल में वह 52.38 अंकों के साथ चौथे स्थान पर आ गई है। उनसे आगे अब श्रीलंका है जिनके 53.33 अंक हैं। अगर दक्षिण अफ्रीका की टीम अगला मैच में जीत जाती है, तो इस WTC पॉइंट टेबल में तीसरे स्थान पर आ जाएगी।
वहीं भारतीय टीम अगर इंदौर टेस्ट हार जाती है, तो पॉइंट टेबल में वह नीचे के स्थान पर खिसक सकती है। जिससे वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल खेलने का सपना अधूरा रह सकता है।
यह भी पढ़ें: