VIDEO: 4,4,4,4,4 Yashasvi Jaiswal ने किया दिल्ली का हाल बेहाल, पहले ही ओवर में जड़ दिए 5 चौके

Yashasvi Jaiswal 21 वर्ष के एक युवा बल्लेबाज हैं, जिनका घरेलु क्रिकेट में हालिया प्रदर्शन कमाल का रहा हैं। अब यही प्रदर्शन यशस्वी जायसवाल आईपीएल में भी दिखा रहे हैं। आईपीएल में आज का पहला मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जा रहा हैं, जहाँ यशस्वी जायसवाल ने पह

By ·

Yashasvi Jaiswal 21 वर्ष के एक युवा बल्लेबाज हैं, जिनका घरेलु क्रिकेट में हालिया प्रदर्शन कमाल का रहा हैं। अब यही प्रदर्शन यशस्वी जायसवाल आईपीएल में भी दिखा रहे हैं। आईपीएल में आज का पहला मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जा रहा हैं, जहाँ यशस्वी जायसवाल ने पहले ही ओवर में तहलका मचा दिया हैं।

Yashasvi Jaiswal ने पहले ही ओवर जड़े 5 चौके

राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेले जा रहे इस मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान डेविड वॉर्नर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। इसके बाद राजस्थान रॉयल्स की तरफ से जोस बटलर और 21 वर्षीय युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल बल्लेबाजी करने उतरे।

बटलर जैसा बल्लेबाज साथ होने की स्थिति में कोई भी खिलाड़ी उनको स्ट्राइक देना चाहेगा। हालाँकि यशस्वी जायसवाल का इरादा अलग ही था, और उन्होंने पहले ही ओवर से पिटाई शुरू कर दी। यशस्वी ने खलील अहमद के पहले ही ओवर में कुल 5 चौके जड़कर 20 रन बनाए। इस बटलर बस दूसरी तरफ से जायसवाल की बल्लेबाजी देख रहे थे। यहाँ तक की राजस्थान रॉयल्स ने अपने पहले 32 रन सिर्फ चौकों की मदद से बनाए थे और उसके बाद पहला सिंगल लिया था। फिलहाल राजस्थान रॉयल्स अब 3 ओवर में बिना किसी नुकसान के 39 रन बना चुकी हैं।

यह भी पढ़ें: Jos Buttler ने उड़ाए गेंद के परखच्चे, 20 गेंदों में फोड़ डाली IPL 2023 की सबसे तेज फिफ्टी, देखें वीडियो

Cric AMP · Quick view
View full