WATCH: यशस्वी जायसवाल के रिवर्स SIX ने उडाए धोनी के होश, तो डरकर भागी चीयरलीडर्स
यशस्वी जायसवाल: आईपीएल में आज का मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जा रहा हैं। राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेले पिछले मुकाबले में 3 रनों से जीत दर्ज की थी। ऐसे में CSK किसी भी हालत में यह मुकाबला जीतना
यशस्वी जायसवाल: आईपीएल में आज का मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जा रहा हैं। राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेले पिछले मुकाबले में 3 रनों से जीत दर्ज की थी। ऐसे में CSK किसी भी हालत में यह मुकाबला जीतना चाहती हैं। हालाँकि पहली पारी के बाद तो ऐसा किसी भी स्थिति में होता नजर नहीं आ रहा हैं, क्योंकि राजस्थान रॉयल्स ने भयंकर बल्लेबाजी की हैं।
यशस्वी जायसवाल की तूफानी बल्लेबाजी
इस मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स की तरफ से सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल रहे। उन्होंने टीम को बेहतरीन शुरुआत देने के साथ ही एक बड़ी पारी खेली। यशस्वी ने इस मुकाबले में मात्र 43 गेंद खेलकर 77 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 8 चौके और 4 छक्के भी लगाये। चेन्नई के युवा गेंदबाजों को टारगेट करने के साथ ही यशस्वी ने जडेजा जैसे अनुभवी गेंदबाजों पर भी अटैक किया, जिसे देखकर महेंद्र सिंह धोनी भी हैरान नजर आये।
दरअसल यह घटना सातवें ओवर की हैं, जब रविन्द्र जडेजा को गेंद थमाई गई थी। धोनी उम्मीद कर रहे थे, कि जडेजा राजस्थान की ओपनर जोड़ी को तोड़ पाए, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। बल्कि यशस्वी ने ओवर की चौथी ही गेंद पर एक रिवर्स सिक्स लगा दिया, जिसे देखकर धोनी भी हैरान नजर आये। वहीँ मैदान के बाहर चीयरलीडर्स गेंद से बचने के लिए भागती नजर आई।
WHAT. A. SHOT! ⚡️ ⚡️@ybj_19 is on a rampage 🔥
— IndianPremierLeague (@IPL) April 27, 2023
Some glorious hitting tonight 👌
Follow the match ▶️ https://t.co/LoIryJ4ePJ#TATAIPL | #RRvCSK | @rajasthanroyals pic.twitter.com/c3FZ5bOkZm
इस मुकाबले में जायसवाल के अलावा कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका, लेकिन सभी ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। बटलर ने इस 27 रन बनाए। ध्रुव जुरेल ने मात्र 15 गेंदों में 34 रनों की पारी खेली जबकि देवदत्त मात्र 13 गेंदों में 27 रन बनाकर नाबाद रहे। इन सबकी बदौलत राजस्थान ने पहली पारी में 202 रनों का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया हैं।