यशस्वी जायसवाल: आईपीएल में आज का दूसरा मुकाबला मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा हैं। इस मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था, जो उनके लिए बेहतरीन साबित भी हुआ हैं। इस मैच में राजस्थान रॉयल्स के 21 वर्षीय युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने शतकीय पारी खेली, और कई अनूठे रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं। इनमे से कुछ रिकॉर्ड असंभव नजर आते हैं।
यशस्वी जायसवाल ने लगाया शतक
जायसवाल ने इस मुकाबले में मात्र 62 गेंदों में 124 रनों की शानदार पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 16 चौके और 8 शानदार छक्के भी लगाए। हालाँकि उनके अलावा बेशक कोई बल्लेबाज 20 रन भी नहीं बना पाया, लेकिन राजस्थान रॉयल्स का कुल स्कोर 20 ओवर में 212 रनों तक पहुँच गया हैं। इस दौरान मुंबई के लिए अरशद खान ने 3 विकेट झटके।

वहीँ यशस्वी ने इस मुकाबले में शतकीय पारी खेलते हुए कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं। 21 वर्ष 123 दिन के यशस्वी आईपीएल इतिहास में शतक लगाने वाले चौथे सबसे युवा बल्लेबाज हैं। इसके साथ ही यह किसी भी अनकैप्ड खिलाड़ी का सबसे बड़ा स्कोर हैं। यहाँ तक की राजस्थान रॉयल्स की टीम के लिए भी यह सबसे बड़ा स्कोर हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड 124 रनों के साथ ही जोस बटलर के नाम दर्ज था। उनकी इस पारी की बदौलत राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ आज तक का अपना सबसे बड़ा टोटल खड़ा किया हैं।






