Yashasvi Jaiswal ने CSK के इस गेंदबाज का किया करियर खराब, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ हाहाकारी बैटिंग का वीडियो

Yashasvi Jaiswal: यशस्वी जायसवाल ने 27 अप्रैल को खेले गए मुकाबले में तूफानी बल्लेबाजी करके सबको हैरान कर दिया है। जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम पर इस खिलाड़ी की हर कोई प्रशंसा कर रहा है। चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेले गए इस मुकाबले में सलामी बल्लेबाज के रूप में उतरे यशस्वी जाय

By ·

Yashasvi Jaiswal: यशस्वी जायसवाल ने 27 अप्रैल को खेले गए मुकाबले में तूफानी बल्लेबाजी करके सबको हैरान कर दिया है। जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम पर इस खिलाड़ी की हर कोई प्रशंसा कर रहा है। चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेले गए इस मुकाबले में सलामी बल्लेबाज के रूप में उतरे यशस्वी जायसवाल ने पहले ओवर से ही आक्रामक बल्लेबाजी की और धोनी के चहेते गेंदबाजों की जमकर धुलाई की।

Yashasvi Jaiswal ने धोनी के गेंदबाजों पर किया अटैक

सलामी बल्लेबाज के रूप में उतरे यशस्वी जायसवाल और जोश बटलर ने राजस्थान रॉयल्स को अच्छी शुरुआत दिलवाई। सवाई मानसिंह स्टेडियम पर यशस्वी जायसवाल का आक्रामक अंदाज देखने को मिला। पहली ही ओवर की गेंद से इन्होंने चौके छक्कों की बरसात करना शुरू कर दी। पावरप्ले के दौरान उन्होंने धोनी के सबसे पसंदीदा गेंदबाज आकाश सिंह के ओवर में जमकर लूटे।

राजस्थान की पारी के तीसरे ओवर में जब आकाश सिंह गेंदबाजी करने आए तो एक ही ओवर में यशस्वी जायसवाल ने 6,4,4,4 की बारिश कर दी। आकाश सिंह ने पावरप्ले के अंदर 2 ओवरों में ही 32 रन लुटा दिए।

सोशल मीडिया के ऊपर यशस्वी जायसवाल की धमाकेदार बल्लेबाजी का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। हर कोई यशस्वी जायसवाल की इस खतरनाक बल्लेबाजी की तारीफ करता हुआ नजर आ रहा है।

यह भी पढ़े – WATCH: 41 की उम्र में MS Dhoni ने किया असंभव रनआउट, देखकर बल्लेबाज को भी नहीं हुआ यकीन

Cric AMP · Quick view
View full