Yashasvi Jaiswal ने असंभव शॉट लगाकर किया धोनी को हैरान, गेंदबाज के भी उड़े होश, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
Yashasvi Jaiswal: राजस्थान रॉयल्स के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल इस आईपीएल में अच्छी फॉर्म में नजर आ रहे हैं। उनके बल्ले से लगातार रन निकल रहे हैं। 27 अप्रैल को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले में उन्होंने 43 गेंदों पर 77 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली। जिसको देखकर महेंद
Yashasvi Jaiswal: राजस्थान रॉयल्स के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल इस आईपीएल में अच्छी फॉर्म में नजर आ रहे हैं। उनके बल्ले से लगातार रन निकल रहे हैं। 27 अप्रैल को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले में उन्होंने 43 गेंदों पर 77 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली। जिसको देखकर महेंद्र सिंह धोनी समेत पूरी चेन्नई की टीम हैरान रह गई। उन्होंने चेन्नई की सभी गेंदबाजों की बखिया उधेड़ दी।
Yashasvi Jaiswal ने रविंद्र जडेजा को मारा शानदार शॉट
अच्छी फॉर्म में नजर आ रहे यशस्वी जायसवाल ने पावर प्ले के अंदर राजस्थान रॉयल्स को शानदार शुरुआत दिलवाई। जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम पर खेले गए इस मैच में इन्होंने तूफानी बल्लेबाजी की। उनके बल्ले से आठ चौके और चार छक्के भी देखने को मिले। रविंद्र जडेजा के 1 ओवर में उन्होंने उल्टे हाथ से बल्लेबाजी करके सबको चौंका दिया।
यशस्वी जायसवाल का शॉट देखकर चेन्नई की टीम के उड़े होश
रविंद्र जडेजा जब गेंदबाजी करने आए तो यशस्वी जायसवाल ने सीधे हाथ रिवर्स स्वीप खेला और जैसे ही गेंद का बल्ले के साथ संपर्क हुआ गेंद सीमा रेखा के बाहर 6 रन के लिए चली गई। यह शॉट देखने के बाद रविंद्र जडेजा भी हैरान रह गए। राजस्थान रॉयल्स और आईपीएल टीम मैनेजमेंट ने इनका यह शॉट ट्विटर पर शेयर किया है। सोशल मीडिया पर इनके शॉट का यह वीडियो काफी ज्यादा वायरल हो रहा है।
WHAT. A. SHOT! ⚡️ ⚡️@ybj_19 is on a rampage 🔥
— IndianPremierLeague (@IPL) April 27, 2023
Some glorious hitting tonight 👌
Follow the match ▶️ https://t.co/LoIryJ4ePJ#TATAIPL | #RRvCSK | @rajasthanroyals pic.twitter.com/c3FZ5bOkZm
यह भी पढ़े – WATCH: यशस्वी जायसवाल के रिवर्स SIX ने उडाए धोनी के होश, तो डरकर भागी चीयरलीडर्स