ईशान किशन से भी खतरनाक छक्का लगाया Yastika Bhatia ने, हवा में रह गई बॉल! Video हुआ वायरल

Yastika Bhatia: महिला प्रीमियर लीग में 12वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और गुजरात जायंट्स के बीच में खेला गया। इस मुकाबले में मुंबई की प्लेयर यास्तिका भाटिया शानदार प्रदर्शन करते हुए नजर आई। इस मैच के अन्दर इनके चौके छक्के देखकर हर कोई हैरान रह गया। अपनी तेज तर्रार पारी में इन्होने एक

By ·

Yastika Bhatia: महिला प्रीमियर लीग में 12वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और गुजरात जायंट्स के बीच में खेला गया। इस मुकाबले में मुंबई की प्लेयर यास्तिका भाटिया शानदार प्रदर्शन करते हुए नजर आई। इस मैच के अन्दर इनके चौके छक्के देखकर हर कोई हैरान रह गया। अपनी तेज तर्रार पारी में इन्होने एक छक्का जड़ा जो बहुत ही शानदार था।

Yastika Bhatia का खतरनाक छक्का

इस मैच में गुजरात जायंट्स ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 162 रन बनाये। टीम के सभी खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन किया। यास्तिका भाटिया ने बहुत ही शानदार और तेज तर्रार पारी खेलते हुए कई प्रभावशाली शॉट्स लगाये।

एनाबेल सदरलैंड की बॉल पर इन्होने शानदार शॉट लगाया। जिस स्टाइल में इन्होने शॉट लगाया वैसे शॉट अक्सर ईशान किशन लगाते हुए नजर आते है। इनके छक्के का वायरल क्लिप अब इन्टरनेट पर वायरल हो रहा है। यास्तिका ने 37 बॉल पर 44 रन की पारी खेली।

इस मैच में मुंबई की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 51 रन की तेज पारी खेली। जवाब में खेलने उतरी गुजरात जायंट्स की टीम कुछ खास नहीं कर सकी और 9 विकेट के नुकसान पर सिर्फ 107 रन पर ही बना सकी। गेंदबाजी करते हुए मुंबई की हेली मैथ्यूज और ब्रंट ने 3 – 3 विकेट हासिल किये। मुंबई की टीम ने अभी तक इस लीग में बेहतरीन प्रदर्शन किया है।

यहाँ देखिये यास्तिका भाटिया के छक्के का वायरल क्लिप

यह भी पढ़े – हरमनप्रीत की शातिर चाल का शिकार बनी अडानी की गुजरात जायंट्स, 55 रनों से कुचलकर WPL 2023 के प्लेऑफ में बनाई जगह

Cric AMP · Quick view
View full