मिसफील्डिंग पर गुस्सा हुए Yuzvendra Chahal, साथी खिलाड़ी को लाइव मैच में दी भद्दी गालियाँ, कैमरे में कैद हुआ वीडियो

Yuzvendra Chahal: राजस्थान रॉयल्स की टीम अपने घर जयपुर के SMS स्टेडियम के अंदर 10 रन से हार गई। लखनऊ सुपरजाइंट्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए इस मुकाबले में 154 रन का स्कोर खड़ा किया। जवाब में खेलने उतरी राजस्थान रॉयल्स की टीम निर्धारित 20 ओवर में 10 रन से यह मुकाबला हार गई। मैच [.

By ·

Yuzvendra Chahal: राजस्थान रॉयल्स की टीम अपने घर जयपुर के SMS स्टेडियम के अंदर 10 रन से हार गई।  लखनऊ सुपरजाइंट्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए इस मुकाबले में 154 रन का स्कोर खड़ा किया।  जवाब में खेलने उतरी राजस्थान रॉयल्स की टीम निर्धारित 20 ओवर में 10 रन से यह मुकाबला हार गई।  मैच की शुरुआत में संजू सैमसन के गेंदबाज लखनऊ पर हावी नजर आए, लेकिन इस मैच में राजस्थान की फील्डिंग के दौरान काफी गलतियां देखने को मिली।  जिसका खामियाजा राजस्थान की टीम को भुगतना पड़ा। 

मैच के दौरान का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें स्पिनर यूज़वेंद्र चहल की गेंद पर मिस फील्डिंग की वजह से वह काफी गुस्सा हो गए और चहल ने फील्डिंग करने वाले खिलाड़ी को गालियां देना शुरु कर दिया।  जिसका वीडियो अब इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। 

Yuzvendra Chahal ने दी खिलाड़ी को गंदी गालियां

राजस्थान रॉयल्स की गेंदबाजी का सातवा ओवर चल रहा था। चहल गेंदबाजी कर रहे थे, क्रीज पर कप्तान केएल राहुल बल्लेबाजी कर रहे थे।  यह ओवर काफी अच्छा था, शुरुआती 5 गेंदों में चहल ने सिर्फ 4 रन दिए थे।  आखिरी गेंद पर राहुल ने ऑफ साइड की तरफ एक शॉट खेला जो सीधे फील्डर के हाथों में थी।  लेकिन फील्डर बॉल पकड़ नहीं सके, इसी बीच दोनों बल्लेबाजों ने 2 रन भाग कर ले लिए।  जहां एक भी रन नहीं आना था वहां पर 2 रन मिलने की वजह से यह चहल गुस्सा हो गए और फील्डर खिलाड़ी को गुस्से में अपशब्द कहने लगे। 

यहां देखिए युजवेंद्र चहल का वायरल वीडियो

यह भी पढ़े – जीत के लिए Ravichandran Ashwin उतरे बेईमानी पर, छुपाने पर भी कैमरे में कैद हो गई शर्मनाक हरकत, देखे वीडियो क्लिप

Cric AMP · Quick view
View full