Suryakumar Yadav की तरह छक्के उड़ाती है 14 साल की लड़की, स्कूल के बाद करती है बकरिया चराने का काम, वायरल हुआ वीडियो
Suryakumar Yadav: भारत में पहली बार महिला आई पी एल 2023 का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए बहुत सारी महिला खिलाड़ियों को आईपीएल की नीलामी के अंदर करोड़ों रुपए का प्राइस देकर खरीदा गया। आईपीएल नीलामी के दौरान ही इंटरनेट पर एक 14 वर्षीय लड़की का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जो सूर्यकु
Suryakumar Yadav: भारत में पहली बार महिला आई पी एल 2023 का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए बहुत सारी महिला खिलाड़ियों को आईपीएल की नीलामी के अंदर करोड़ों रुपए का प्राइस देकर खरीदा गया। आईपीएल नीलामी के दौरान ही इंटरनेट पर एक 14 वर्षीय लड़की का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जो सूर्यकुमार यादव की तरह ही चौके छक्के लगाते हुए दिख रही है। आइए जानते हैं इसके बारे में…
गरीब किसान की बेटी खेल रही शानदार क्रिकेट
अगर आप में किसी भी काम को लेकर जुनून है तो आप उस क्षेत्र में 1 दिन सफल जरूर हो जाते हैं। क्रिकेट का जुनून अब तक हमने लड़कों में ही देखा है लेकिन लड़कियां भी अब इस क्षेत्र में किसी से कम नहीं है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो के अंदर स्कूल की 14 वर्षीय छात्रा लड़कों की गेंदबाजी पर चौके छक्कों की बरसात करती हुई नजर आ रही है। इनका प्रत्येक शॉट सूर्यकुमार यादव की तरह ही अतरंगी स्टाइल में है।
यह वीडियो बाड़मेर जिले के शिव शेरपुरा, कानासर गांव की रहने वाली लड़की का है। यह लड़की किसान परिवार की है जिसका नाम मूमल मेहर है। इस समय यह लड़की आठवीं क्लास में पढ़ती है और स्कूल के बाद में बकरियां चराने का काम करती है।
जुनून हो तो धोरों में से भी हीरा निकल सकता है..
— PP Chaudhary (@ppchaudharybjp) February 13, 2023
बेटियां तो भी वैसे भी किसी हीरे से कम नहीं है!#बाड़मेर के एक गांव की प्रतिभा-..वाह!@narendramodi @ianuragthakur @smritiirani @KirenRijiju @KailashBaytu pic.twitter.com/gGj0jRyHHM
इस वायरल वीडियो को भाजपा के सांसद पीपी चौधरी ने ट्विटर पर शेयर किया है और लिखा है कि, “जुनून हो तो धोरों में से भी हीरा निकल सकता है, बेटियां तो वैसे भी किसी हीरे से कम नहीं है। बाड़मेर के एक गांव की प्रतिभा, वाह!” इसके अलावा दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने भी ट्विटर पर इस वीडियो को शेयर किया है। साथ ही लिखा है कि, “जिस तरीके से यह बेटी शॉट लगा रही है इसके अंदर सूर्यकुमार यादव जैसी झलक देखने को मिल रही है, इसे अच्छी ट्रेनिंग मिलनी चाहिए। उम्मीद है अशोक गहलोत जी इस बच्ची को सही दिशा और सही मंच दिलाएंगे।”
यह भी पढ़े: