Shubman Gill: क्रिकेट की दुनिया में इन दिनों एक ही नाम ज्यादा सुनने को मिल रहा है और वह है शुभमन गिल। इस खिलाड़ी ने हाल ही में जिस प्रकार का खेल दिखाया है उसे देखकर बड़े-बड़े दिग्गज हैरान है। पर्सनल लाइफ की बात करें तो इस खिलाड़ी का नाम सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर के साथ कई बार जोड़ा गया है। हालांकि इन दोनों ने कभी भी इस रिश्ते को कबूल नहीं किया है। वैलेंटाइन डे के दिन शुभमन गिल ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर पोस्ट की है जिसकी वजह से फिर से एक बार इस जोड़ी की चर्चा हो रही है।

कौनसी सारा के साथ वैलेंटाइन डे सेलिब्रेट कर रहे है Shubman Gill
शुभमन गिल और सारा तेंदुलकर के अफेयर की चर्चा अक्सर सोशल मीडिया पर होती रहती है। वैलेंटाइन डे के दिन गिल ने अपने ऑफिशल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर पोस्ट की है। जिसमें कैप्शन दिया है, “आज फिर कौन सा दिन है?” इन्होंने जानबूझकर इस तरीके की पोस्ट पब्लिक की है ताकि लोगों को सब पता चल जाए।
View this post on Instagram
शुभमन गिल ने जब यह पोस्ट इंस्टाग्राम पर शेयर की तो लोग अंदाजा लगा रहे हैं कि इनकी तस्वीर किसने क्लिक करी है। शुभमन गिल पूर्व में सारा तेंदुलकर और सारा अली खान के साथ अपने अफेयर को लेकर चर्चा में रहे हैं। जब शुभमन गिल ने यह तस्वीर पोस्ट की तो इनके एक फैन ने इसी रेस्टोरेंट की दूसरी तस्वीर शेयर की है जिसमें सारा तेंदुलकर उसी जगह बैठी हुई नजर आ रही है। ऐसे में लोगों को पता चल गया है कि शुभमन गिल किसके साथ डेट पर गए हैं।
यह भी पढ़े:






