
Hardik Pandya: भारतीय टीम के आलराउंडर हार्दिक पांड्या शादी के बंधन में बंध गए है। इन्होने अपनी पत्नी नतासा स्टेनकोविक से दोबारा शादी कर ली है। इन्होने 2 साल पहले लॉकडाउन के दौरान शादी की थी। शादी के बाद इनको एक बेटा भी है जिसका नाम अगस्त्या है। अपने प्यार को कायम रखते हुए इन्होने दोबारा शादी की है। हार्दिक पांड्या भारतीय टी20 टीम के कप्तान है और आईपीएल में गुजरात टाइटन टीम के कप्तान है। गुजरात टाइटन को इन्होने पहली ही बार में पिछली बार अपनी कप्तानी में जीत दिलाई है।
Hardik Pandya Natasa Stankovic की शादी की खूबसूरत तस्वीरें हुई वायरल
हार्दिक पांड्या की इस दूसरी शादी की तस्वीरें अब इन्टरनेट पर वायरल हो गई है। नतासा शादी की सफ़ेद ड्रेस में बेहद ही खूबसूरत लग रही है। दोनों की कई रोमांटिक तस्वीरें क्लिक की गई जो इन्होने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर भी शेयर की है। हार्दिक पांड्या भी शादी की ड्रेस में बेहद हैंडसम लग रहे है। इस जोड़ी के ऊपर से लोगों की नज़ारे हटाना मुश्किल है। नीचे देखिये इनकी खूबसूरत तस्वीरें…
View this post on Instagram
View this post on Instagram
29 साल के हार्दिक पांड्या अब इतने परिपक्व हो गए है की दबाव की स्थति में भी टीम को संभाल सकते है। बात करे हार्दिक पांड्या के टी20 करियर की तो इन्होने 87 मैच भारतीय टीम के लिए खेले है। इस दौरान इन्होने 142.17 की स्ट्राइक रेट से 1271 रन बनाये है। हार्दिक पांड्या भी अब महेंद्र सिंह धोनी की तरह ही टीम को संभालना सिख गए है। भविष्य में हमें ये परमानेंट टी20 कप्तान के रूप में नजर आ सकते है।
यह भी पढ़े:






