“जसप्रीत बुमराह शाहीन अफरीदी के सामने कुछ भी नहीं”, पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज ने उगला भारतीय गेंदबाज के खिलाफ जहर

भारतीय टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह दुनिया के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजों में शामिल है। कुछ समय से पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहिद अफरीदी का नाम भी क्रिकेट की दुनिया के गेंदबाजों में शामिल हो चुका है। दोनों ही गेंदबाज बहुत ही तेज रफ्तार से गेंदबाजी करते हैं और बल्लेबाजी कर रहे खिला

By ·

भारतीय टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह दुनिया के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजों में शामिल है। कुछ समय से पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहिद अफरीदी का नाम भी क्रिकेट की दुनिया के गेंदबाजों में शामिल हो चुका है। दोनों ही गेंदबाज बहुत ही तेज रफ्तार से गेंदबाजी करते हैं और बल्लेबाजी कर रहे खिलाड़ी को जमकर परेशान करते हैं। बड़े बड़े खिलाड़ी भी इनके सामने बल्लेबाजी करने से घबराते हैं।

कई मौकों पर ऐसा होता है कि दोनों ही खिलाड़ियों की तुलना की जाती है। भारत और पाकिस्तान के खिलाड़ियों के बीच में इस तरीके की तुलना होना कोई नई बात नहीं है। हाल ही में पाकिस्तान के पूर्व ऑलराउंडर खिलाड़ी अब्दुल रज्जाक ने जसप्रीत बुमराह को लेकर ऐसा स्टेटमेंट दिया है जिसको सुनकर हर भारतीय क्रिकेट फैन को गुस्सा आएगा। आइए जानते हैं इन्होंने आखिर ऐसा क्या कहा है।

अब्दुल रज्जाक ने उगला जहर

अब्दुल रजाक पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी है और इस समय चयनकर्ता समिति के सदस्य हैं। इन्होंने जसप्रीत बुमराह और शाहीन अफरीदी की तुलना करते हुए कहा है कि, “शाहिद अफरीदी जसप्रीत बुमराह से कई गुना बेहतर गेंदबाज हैं जसप्रीत बुमराह उनके आसपास भी नहीं है।”

इससे पहले भी अब्दुल रजाक ने जसप्रीत बुमराह के खिलाफ ऐसे ही व्यंग्यात्मक टिप्पणी की थी। साल 2019 में उन्होंने कहा था कि, “मैं ग्लेन मैकग्रैथ और वसीम अकरम जैसे महान गेंदबाजों के खिलाफ खेल चुका हूं, मेरे सामने बुमराह बहुत ही छोटा गेंदबाज है और मैं आसानी से उनका सामना कर सकता हूं।”

यह भी पढ़ें:

भारतीय टीम के अंदर जसप्रीत बुमराह पिछले काफी समय से चोटिल होने की वजह से नहीं खेल पा रहे हैं। क्रिकेट फैंस इनको भारतीय टीम में खेलते हुए देखने के लिए काफी समय से इंतजार कर रहे हैं। जसप्रीत बुमराह इस समय 29 साल के हो चुके हैं और राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में रिहैबिलिटेशन सेंटर अपनी फिटनेस प्राप्त करने की कोशिश कर रहे हैं।

Cric AMP · Quick view
View full