IND vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला कीवी टीम ने 21 रनों से जीत लिया। इसके साथ ही न्यूजीलैंड इस सीरीज में 1-0 से बढ़त बना चुकी हैं। इस सीरीज का अगला मुकाबला अब लखनऊ में श्री अटल बिहारी वाजपेयी एकान क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।
कप्तान हार्दिक पंड्या की दृष्टि से यह दूसरा टी20 मैच काफी महत्वपूर्ण होगा, क्योंकी इस हारने पर वह इस सीरीज को भी हार जायेंगे। ऐसे में अगले मैच की प्लेइंग 11 में उनकी और से बड़े बदलाव की उम्मीद की जा रही हैं।

IND vs NZ: भारतीय टीम में 3 बड़े बदलाव
भारतीय टीम के लिए सबसे महत्वपूर्ण बदलाव सलामी जोड़ी में होगा। पिछले मैच में ईशान किशन के साथ शुभमन गिल ने पारी की शुरुआत की थी, और दोनों फ्लॉप रहे। ऐसे में बेंच पर बैठे पृथ्वी शॉ को इस मैच में गिल या किशन के स्थान पर मौका मिलना तय हैं।

दीपक हूडा पिछले मैच में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सके। यहाँ तक की पिछले कई मैचों में उनका प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा हैं। ऐसे में अपनी बल्लेबाजी मजबूत करने के लिए भारतीय टीम युवा विकेटकीपर बल्लेबाज जितेश शर्मा को उनकी जगह टीम में शामिल कर सकती हैं।
यह भी पढ़ें:
- भारत की महिला क्रिकेट टीम ने किया कमाल, World Cup फाइनल में पहुंचकर रचा इतिहास
- Arshdeep Singh को फाइनल ओवर में पड़े 6,6,6,4, कप्तान Hardik Pandya हुए गुस्सा
तीसरे और अंतिम बद्लाव के रूप में युजवेंद्र चहल को कुलदीप यादव के स्थान पर, अथवा मुकेश कुमार को अर्शदीप सिंह के स्थान पर टीम में शामिल किया जा सकता हैं। हालाँकि दोनों में से किस गेंदबाज को यहाँ मौका मिलेगा, पूरी तरह अगले मैच की पिच पर निर्भर करेगा।






