Suryakumar Yadav: सूर्यकुमार यादव T20 के नंबर वन बल्लेबाज हैं लेकिन इस आईपीएल में अभी तक इनका बल्ला पूरी तरीके से खामोश है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की एकदिवसीय सीरीज में जब इनको मौका दिया गया था तो तीनों ही मैचों में यह बल्लेबाज पहले ही बॉल पर बिना खाता खोले आउट हो गया। अब इनकी यह खराब फॉर्म आईपीएल के अंदर भी जारी है। जिस फॉर्म की वजह से सूर्यकुमार यादव को आने वाले वर्ल्ड कप में खेलने का मौका मिल सकता था। ऐसे में शायद अब इनके फ्लॉप प्रदर्शन की वजह से इनको टीम से बाहर होना पड़ सकता है।

Suryakumar Yadav का फ्लॉप प्रदर्शन
T20 क्रिकेट के अंदर ताबड़तोड़ प्रदर्शन करने वाले सूर्यकुमार यादव पर इस समय मानो ग्रहण लगा हुआ है। यह बल्लेबाज मैदान पर आने के बाद एक 2 रन के लिए भी तरस रहा है। इसका अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि पिछली 6 पारियों में यह खिलाड़ी चार बार गोल्डन डक का शिकार हो चुका है। जबकि पिछली 10 पारियों में अभी तक इनके बल्ले से कोई अर्धशतक नहीं निकला है।
बात करे आईपीएल 2023 की तो अभी तक तीन मैच इन्होंने खेले हैं जिसमें सिर्फ 15 रन इन के बल्ले से निकले हैं। इतने खराब प्रदर्शन की वजह से टीम इंडिया में सूर्य कुमार यादव का बने रहना काफी मुश्किल होता नजर आ रहा है।

यह खिलाड़ी ले सकता है सूर्यकुमार यादव की जगह
आईपीएल के अंदर सूर्यकुमार यादव से बेहतरीन प्रदर्शन राहुल त्रिपाठी का रहा है। पिछले मैच की बात करें तो उन्होंने 48 गेंदों में 10 चौके और 3 छक्के लगाकर 74 रन की धुआंधार पारी खेली थी। ऐसे में भारतीय टीम के अंदर सूर्यकुमार यादव बाहर होते हैं तो राहुल त्रिपाठी इनका स्थान ले सकते हैं।
यह भी पढ़े – Watch: धोनी की नकल के चक्कर में फैल हुए ईशान किशन, तो भड़के हुए Rohit Sharma ने लाइव मैच में लगाई फटकार






