WTC: भारतीय टीम के सभी खिलाड़ी इस IPL 2023 खेलने में व्यस्त हैं। लेकिन इसी बीच बीसीसीआई ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिए 15 सदस्यीय भारतीय टीम की घोषणा कर दी हैं। भारतीय टीम 7 जून से 11 जून तक ओवल के मैदान पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फाइनल का यह मुकाबला खेलेगी। रोहित शर्मा की कप्तानी वाली इस भारतीय टीम में कई ऐसे खिलाड़ियों की वापसी हुई हैं, जिनकी किसी को उम्मीद नहीं थी। वहीँ कई ऐसे खिलाड़ियों को बाहर भी किया गया हैं, जिन्हें चयनकर्ताओं का पूरा समर्थन प्राप्त था।
अजिंक्य रहाणे की वापसी

इस मुकाबले के लिए आईपीएल में शानदार प्रदर्शन कर रहे अजिंक्य रहाणे की वापसी हुई हैं। रहाणे ने अपना अंतिम टेस्ट मैच पिछले साल 11 जनवरी को कैप टाउन में साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेला था। इसके बाद से इन्हें टीम में जगह नहीं दी गई थी। रहाणे ने इस सीजन चेन्नई सुपर किंग्स के लिए आईपीएल में बल्लेबाजी करते हुए 5 मैचों में 209 रन बना चुके हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट भी 200 का रहा हैं। उनके इसी प्रदर्शन के चलते उन्हें टीम में जगह मिली हैं।
KL Rahul को फिर मिला मौका तो सूर्यकुमार यादव बाहर
🚨 NEWS 🚨#TeamIndia squad for ICC World Test Championship 2023 Final announced.
— BCCI (@BCCI) April 25, 2023
Details 🔽 #WTC23 https://t.co/sz7F5ByfiU pic.twitter.com/KIcH530rOL
रहाणे के साथ ही टीम में केएल राहुल को भी शामिल किया गया हैं। राहुल पिछले लम्बे समय से ख़राब प्रदर्शन के चलते आलोचनाओं का सामना कर रहे हैं, लेकिन इस बार उन्ही के द्वारा ओपन करने की उम्मीद हैं। उनके साथ ही केएस भरत, और जयदेव उनादकट को भी मौका मिला हैं। दूसरी तरफ सूर्यकुमार यादव को इस टीम से बाहर कर दिया गया हैं। सूर्या का हालिया प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा हैं, जहाँ ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में वह 3 बार डक आउट हुए हैं।
WTC फाइनल के लिए भारतीय टीम
रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, शुभमन गिल. चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, केएल राहुल, रविंद्र जडेजा, केएस भरत, आर अश्विन, मोहम्मद सिराज, मोहम्मद शमी, अक्षर पटेल, उमेश यादव, जयदेव उनादकट, शार्दुल ठाकुर।






