Kane Williamson: आईपीएल 2023 के अंदर बहुत सारे खिलाड़ी अब तक चोटिल होते हुए नजर आ चुके हैं। गुजरात टाइटंस के मुख्य खिलाड़ी केन विलियमसन भी इस आईपीएल में चोटिल हो गए। जिसकी वजह से उन्हें पूरे आईपीएल सीजन से बाहर होना पड़ा। केन विलियमसन ने बाउंड्री के ऊपर कैच पकड़ने की कोशिश की थी। जिसकी वजह से उनके घुटने में चोट लग गई थी। अब खबरें आ रही है कि इस चोट की वजह से उन्हें आगामी वर्ल्ड कप से बाहर होना पड़ेगा। यह खबर न्यूजीलैंड की टीम के लिए किसी सदमे से कम नहीं है।

वर्ल्ड कप 2023 से बाहर हुए Kane Williamson
ईएसपीएनक्रिकइंफो की रिपोर्ट के मुताबिक आने वाले वर्ल्ड कप 2023 से केन विलियमसन बाहर हो गए हैं। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि बतौर खिलाड़ी केन विलियमसन इस वर्ल्ड कप में हिस्सा नहीं लेंगे। लेकिन न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड की तरफ से उन्हें नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।
केन विलियमसन को मिली नई जिम्मेदारी
न्यूजीलैंड की टीम केन विलियमसन को टीम का मेंटर बनाकर भारत में होने वाले वर्ल्ड कप में भेजने वाली है। बतौर कप्तान केन विलियमसन न्यूजीलैंड के सबसे अच्छे खिलाड़ी हैं। साल 2019 के वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड की तरफ से उन्होंने फाइनल में जगह बनाई थी। हालांकि न्यूजीलैंड खिताब नहीं जीत पाई थी और इंग्लैंड ने उसे वर्ल्ड कप पर कब्जा जमाया था।

केन विलियमसन का कैरियर
केन विलियमसन ने अब तक खेले गए 94 टेस्ट मैच में लगभग 54 की औसत से 8124 रन बनाए हैं। वही 161 वनडे मुकाबले खेलकर लगभग 48 की औसत से 8094 रन बनाए हैं। एकदिवसीय क्रिकेट में इन्होंने 42 अर्धशतक और 13 शतक लगाए हैं। T20 क्रिकेट में अब तक खेले गए 87 मुकाबलों में 33 की औसत से लगभग 2464 रन बनाए हैं।
यह भी पढ़े – RR vs CSK मुकाबले में बारिश डालेगी खलल! मैच शुरू होने से पहले मौसम ने दी दस्तक, देखे पिच और वेदर रिपोर्ट






